मुंबई में चार साल के डेवलपमेंट के बाद रविवार को मालाबार हिल में शहर का पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे जनता के लिए खोल दिया गया। बीएमसी ने रविवार को एक एक्स पोस्ट में एक वीडियो साझा किया और कहा, “एलिवेटेड नेचर ट्रेल’ अब जनता के लिए खुला है, जो मुंबईकरों को पेड़ों की चोटी के बीच से एक अनोखा एलिवेटेड रास्ता प्रदान करता है।”
कैसा दिखता है एलिवेटेड नेचर ट्रेल?
मालाबार हिल पर मुंबई शहर का पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल देखने में बहुत ही शानदार लग रहा है। इसके आस-पास हरे-भरे पेड़-पौधे लगे हुए हैं। यह मालाबार हिल बहुत ही घना और सुंदर भी है। इसी बहाने देश की जनता मालाबार हिल देखने के लिए मौके का फायदा उठा सकेगी। अगर इसके टिकट की बात करें तो भारतीय नागरिकों के लिए 25 रुपये तथा विदेशियों के लिए 100 रुपये एंट्री टिकट के लिए देने होंगे।
अब मुंबईवासी उठाएंगे एलिवेटेड नेचर ट्रेल का आनंद
बीएमसी ने रविवार को वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि मुंबई का पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल मालाबार हिल जनता के लिए खोल दिया गया है, जिससे अब मुंबई के लोगों को पेड़-पौधे के बीच में यह अनोखा दृश्य देखने को मिलेगा। साथ में यह भी साझा किया कि सिंगापुर के ‘ट्री टॉप वॉक’ से प्रेरित होकर यह ‘एलिवेटेड नेचर ट्रेल’ मुंबई के मालाबार हिल में कमला नेहरू पार्क और फिरोजशाह मेहता गार्डन के बीच चार सालों के बाद डेवलप किया गया है। पैदल लोगों को मुंबई शहर के नीचे स्थित गिरगांव चौपाटी के प्राकृतिक एवं सुंदर दृश्यों के साथ एक ऊंचे स्थान पर घूमने का अवसर प्रदान होगा।
किसके द्वारा डेवलप किया गया यह वॉकवे
इस वॉकवे को बीएमसी के हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा डेवलप किया गया है। 485 मीटर लंबा और 2.4 मीटर चौड़ा लकड़ी का यह रास्ता प्रकृति में एक शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है। एक नागरिक अधिकारी ने कहा, “ट्रेल की एक खास विशेषता ‘सी व्यूइंग डेक’ है, जहां से मुंबई तटरेखा के लुभावने मनोरम दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है।”
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines