हरियाणा में आईपीएस वाई पूरन सिंह के बाद अब एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एएसआई के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें एएसआई ने दिवंगत आईपीएस पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसआई संदीप लाठर हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात थे।
एएसआई के पास सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला। सुसाइड नोट में लिखा कि आईपीएस वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त थे। आरोप लगाकर कहा कि जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक कर रहे थे।
एएसआई के सुसाइड नोट में यह मिला
एएसआई संदीप ने सुसाइट नोट में सबसे पहले अपना परिचय दिया। फिर लिखा कि उन्होंने हमेशा अपनी जिंदगी में हमेशा सच्चाई का साथ दिया। लिखा कि मुझे सच्चा और नेक आदमी बहुत पसंद है। मेरे दादाजी और छोटे दादाजी देश के लिए लड़े और सेना में रहे। मेरी रगों में देशभक्ति है। देश और समाज से बड़ा कोई नहीं है। मैं भगत सिंह को अपना आदर्श मानता हूं क्योंकि उन्होंने देश को आजाद करवाने में जगाया है। वह लीजेंड थे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा IPS सुसाइड केस में एक्शन, राहुल गांधी परिजनों से मिले, महापंचायत का अल्टीमेटम भी खत्म
अगर भगत सिंह जैसे ना होते तो देश क्या आजाद होता? वर्तमान पर बात करते हुए लिखा कि आज समाज में एक बड़ा मुद्दा है भ्रष्टाचार और जातिवाद। हमेशा सच्चाई और आदर्श में बाधित करते हैं। हरियाणा में IAS अधिकारी और व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार करते हैं परन्तु BJP सरकार में कुछ ईमानदार अफसर थे, जिन्होंने काफी हद तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगा दी। डीजीपी साहब ईमानदार और निडर व्यक्ति हैं। कहा कि शुरुआत में बहुत ज्यादा कठिनाईयां आई मुझे माहौल में ढलने पर मेरा मन हमेशा सत्य के साथ था और रहेगा।
यह भी पढ़ें: PS पूरन कुमार का लैपटॉप खोलेगा कई राज, 6 दिन बाद भी पोस्टमार्टम के लिए परिवार का इनकार
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines