अयोध्या के बाद गोवा में भी राम नाम की गूंज, PM मोदी ने 77 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण; जानें क्यों है ये खास?

PM Modi in Goa: गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पारतागली जीवत्तम मठ की 550वीं वर्षगांठ को रधा पंचाशतमानोत्सव के तौर पर मनाया गया. इसी दौरान पीएम मोदी ने भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया.

PM Modi in Goa
विज्ञापन

PM Modi in Goa: राम जन्मभूमि अयोध्या में 25 नवंबर को रामलला मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया. अब पीएम मोदी ने अपने गोवा में भी कुछ ऐसा किया जिसके बाद वहां की गलियां राम नाम के जयकार से गूंज उठीं. पीएम नरेंद्र मोदी ने गोवा के दक्षिण गोवा जिले में स्थित श्री संस्थान गोकर्ण पारतागली जीवत्तम मठ में भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊंची कांस्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. यह प्रतिमा विश्व की सबसे लंबी भगवान राम की मूर्ति मानी जा रही है, जिसे प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने डिजाइन किया है. राम सुतार ने ही गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया था.

गोवा में मनाया गया रधा पंचाशतमानोत्सव


गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पारतागली जीवत्तम मठ की 550वीं वर्षगांठ को रधा पंचाशतमानोत्सव के तौर पर मनाया गया. इसी दौरान पीएम मोदी ने भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही उन्होंने रामायण थीम पार्क का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि जब समाज एकजुट होता है और हर क्षेत्र मिलकर आगे बढ़ता है, तभी देश प्रगति करता है. उन्होंने भारत में हो रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जिक्र करते हुए अयोध्या के राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के नवीनीकरण को इसका प्रमाण बताया.

विज्ञापन

क्यों खास है ये प्रतिमा?


पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मंत्री दिगंबर कामत के मुताबिक पीएम मोदी द्वारा अनावरण की गई प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा है. इस प्रतिमा से मठ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता और बढ़ेगी. दिगंबर कामत ने कहा कि कांस्य निर्मित यह प्रतिमा आने वाले समय में गोवा पर्यटन के लिए भी एक बड़ा आकर्षण बनने की उम्मीद है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?


मोदी ने गोवा की संस्कृति की वह विशेषता भी बताई कि कैसे समय-समय पर चुनौतियों के बावजूद गोवा ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखा और उसे पुनर्जीवित किया. उन्होंने मठ की पांच सौ वर्षों से अधिक की गाथा का स्मरण करते हुए बताया कि यह संस्थान समय की कई आंधियों और परिवर्तनों से गुजरा लेकिन अपनी दिशा नहीं खोई. मठ आज लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र है, जो इसकी सबसे बड़ी पहचान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ