कहते हैं, जब मां वैष्णो बुलाती हैं तभी कोई उनके दरबार तक पहुंच पाता है। अगर आप भी माता के दर्शन की इच्छा रखते हैं लेकिन बजट और छुट्टी की वजह से यात्रा टाल रहे हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। IRCTC एक शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसमें आप मात्र ₹10,770 में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। ट्रेन, होटल, खाना और घूमना सब कुछ इस पैकेज में शामिल है। आइए जानते हैं इस खास टूर पैकेज की पूरी डिटेल्स।
मात्र ₹10,770 में माता वैष्णो देवी यात्रा का शानदार मौका
IRCTC ने एक शानदार ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें आप केवल ₹10,770 में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। इस यात्रा की शुरुआत 8 जून से होगी और यह कुल 3 रात और 4 दिन का टूर पैकेज है। दिल्ली से ट्रेन के जरिए यात्रा शुरू होगी और यात्रियों को AC 3-Tier में सफर करने का मौका मिलेगा। अगर आप बजट और छुट्टियों की चिंता में अब तक यात्रा नहीं कर पाए, तो यह पैकेज आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। इस पैकेज का नाम ‘IRCTC Mata Vaishnodevi Ex Delhi’ है और इसमें रहना, खाना, ट्रांसपोर्ट सब कुछ शामिल है।
कितनी होगी इस ट्रैवल पैकेज की कीमत
इस टूर पैकेज की कीमत एक व्यक्ति के लिए ₹10,770 रखी गई है। अगर दो लोग साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति ₹8,100 और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर ₹6,900 प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। अगर बच्चे को अलग बेड चाहिए तो ₹6,320 और बिना बेड के ₹5,255 खर्च होंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि 5 से 11 साल के बच्चों के लिए पूरा टिकट लिया जाएगा और उन्हें भी पूरी सीट दी जाएगी। यात्रियों को APAI प्लान के तहत होटल में नाश्ता और डिनर भी मिलेगा।
यात्रा की पूरी योजना और दर्शन का कार्यक्रम
यात्रा की शुरुआत 8 जून को रात 8:40 बजे नई दिल्ली स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस द्वारा होगी, जो सुबह 5 बजे जम्मू पहुंचेगी। वहां से यात्रियों को नॉन-AC वाहन से कटरा ले जाया जाएगा। कटरा पहुंचकर सरस्वती धाम में पर्ची लेने के बाद होटल चेक-इन होगा और फिर नाश्ता दिया जाएगा। इसके बाद बाणगंगा तक ड्रॉप की सुविधा मिलेगी, जहां से यात्री माता के दर्शन के लिए रवाना होंगे। दर्शन के बाद होटल वापसी होगी, जहां रात को रुकने की व्यवस्था है। तीसरे दिन होटल से चेकआउट करने से पहले नाश्ता और दोपहर का भोजन मिलेगा। फिर रास्ते में कंड कंडोली मंदिर, रघुनाथ मंदिर और बाग-ए-बाहू गार्डन दिखाया जाएगा और रात 9 बजे ट्रेन से वापसी शुरू होगी।
क्या-क्या मिलेगा इस पैकेज में और किन चीजों का खर्च अलग होगा
इस पैकेज में आने-जाने का ट्रेन टिकट (AC 3-Tier), होटल में एक रात का स्टे, ऑनबोर्ड खाना, होटल में फिक्स मेन्यू के अनुसार भोजन और एसी कमरे की सुविधा शामिल है। GST भी इस पैकेज में शामिल है। हालांकि बोतलबंद पानी, फोन बिल, टिप्स, बीमा, लॉन्ड्री, आर्टी पास, दर्शन पास, कैमरा चार्ज जैसे खर्चे इसमें शामिल नहीं हैं। यात्रियों को आधार कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र अपने साथ रखना जरूरी होगा। सीटें रैंडम तरीके से दी जाएंगी और IRCTC को यात्रा रद्द करने का भी अधिकार रहेगा। अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह पैकेज एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
16 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
22 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
39 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines