Aero India 2023: आसमान में दिखेगी भारत की ताकत, बंगलुरू में आज से एशिया का सबसे बड़ा एयर शो

Aero India 2023
विज्ञापन

Aero India 2023: बंगलुरू में आज एशिया के सबसे बड़े एयर शो का आगाज होने जा रहा है। 13 से 17 फरवरी तक चलने वाले एयर शो एयरो इंडिया 2023 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इस शो में भारत अपने स्वदेशी फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर, ड्रोन और मिसाइलों का प्रदर्शन करेगा। इस दौरान आसमान में भारत की हवाई ताकत का नमूना देखने को मिलेगा।

दो साल में एक बार होने वाले इस एयरो-शो में भारत अपने स्वदेशी फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, ड्रोन और मिसाइलों की प्रदर्शनी दुनिया के लिए लगाने वाला है। यह भारत ही नहीं, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एयर शो होगा। एयरो इंडिया का यह 14वां संस्करण है। इसका आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन में आयोजित किया जा रहा है। वहीं इससे पहले एयर शो एयरो इंडिया का 13 वां संस्करण साल 2021 में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

एयरो इंडिया 2023 (Aero India 2023) में 32 देशों के रक्षा मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही 29 देशों के वायुसेना अध्यक्ष शामिल होंगे। एयरो इंडिया को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक का नाम स्पीड दिया गया है। हमारा विश्वास है कि यह मित्र देशों के साथ चुनौतियों से निपटने की स्पीड प्रदान करेगा, वहीं रक्षा सेक्टर में साइबर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सहित मैन्युफैक्चरिंग में नया मकाम हासिल करेंगे।’

इस एयर शो का मकसद मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने के साथ घरेलू हवाई उद्योग को भी बढ़ावा देना है। इस एयर शो के लिए 731 कंपनियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 633 भारतीय कंपनियां हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शनी में सरकार के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के तहत स्वदेशी उपकरणों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ