Adult Movie Makers Gang Investigation Report: ड्रग रैकेट और सेक्स रैकेट के बारे में सुना होगा, लेकिन अडल्ट मूवी बनाने वालों के रैकेट के बारे में सुना है। महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। लोनावला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर इस गिरोह को एक्सपोज किया और करीब 13 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में लड़की भी शामिल हैं। किराए के मकान में यह धंधा चलता था। रेड में पुलिस के हाथ कई अश्लील वीडियो भी लगी हैं। शूटिंग कैमरे भी जब्त किए गए हैं। वहीं पुलिस जांच में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे भी किए।
OTT के लिए मूवी की शूटिंग
लोनावाला सब डिवीजन के सहायक पुलिस अधीक्षक सत्यसाई कार्तिक ने बताया कि लोनावला में पिछले 2 दिन से शूटिंग चल रही थी। अडल्ट मूवी OTT प्लेटफॉर्म के लिए बन रही थी। यह खुलासा पूछताछ में आरोपी युवकों ने किया।
बाहर से बुलाई जाती लड़कियां
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह में जो 5 युवतियों शामिल हैं, वे बाहरी राज्यों की हैं। इनसे व्हाट्सऐप पर डील होती थी। इनके रहने खाने-पीने का इंतजाम गिरोह करता था। वहीं लड़कियां घंटों के हिसाब से पेमेंट लेती थीं।
शूटिंग करने के लिए किराये का मकान
आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने मूवी की शूटिंग करने के लिए लोनावला में अर्णव विला नामक बंगला किराये पर लिया था, लेकिन बंगले को मालिक को यह नहीं बताया कि यहां मूवी की शूटिंग की जाएगी, बल्कि उसे कहा गया था कि सभी दोस्त हैं और 15 दिन के लिए लोनावला हॉलिडे मनाने आए हैं।
आरोपी युवक अलग-अलग राज्यों के
गिरोह में शामिल युवकों ने बताया कि वे भी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। वे काफी समय से इस धंधे से जुड़े हुए हैं। शूटिंग करने के लिए वे अलग-अलग राज्यों में जाते थे और इसी तरह छिपकर मूवी बनाते थे। एक मूवी बनाने के लिए टीम के सभी मेंबरों को लाखों रुपये की पेमेंट मिलती थी।
अडल्ट मूवी बैन, पैसे के लिए बनाते थे
युवकों ने बताया कि उन्हें पता है कि देश में अडल्ट मूवी बनाना बैन है, बावजूद इसके वे धंधे से जुड़े हुए थे। दरअसल, नौकरी नहीं मिलने पर और ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में उन्होंने इस गिरोह को जॉइन किया, लेकिन पुलिस के मुखबिरों से वे बच नहीं पाए। गिरोह से और भी कई लोग जुड़े हैं, जो अलग-अलग राज्यों में शूटिंग करते हैं।
संबंधित खबरें
'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
40 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
48 mins agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
1 hr agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines