हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

4 साल में 111 MP-MLA ने बदली पार्टियां, 26% ने जॉइन की BJP, पढ़ें ADR की रिपोर्ट के चौंकाने वाले खुलासे

साल 2022 से 2026 तक 111 सांसदों और विधायकों ने पार्टियां बदलीं, यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में हुआ है. वहीं स्टडी करके यह भी पता लगाया गया है कि 4 साल में किस-किस ने अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा जॉइन की.

विज्ञापन
पिछले 4 साल में सांसदों और विधायकों ने अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा जॉइन की है. (Credit-AI)

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट 24 सितंबर 2026 को जारी हुई है, जिसमें स्टडी करके साल 2022 से 2026 के बीच दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, 4 साल में 111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने राजनीतिक दल बदले. इन 111 नेताओं में 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं. 111 में से 29 विधायकों (26%) ने भाजपा जॉइन की. वहीं सबसे ज्यादा 32 विधायकों (29%) ने नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) जॉइन की.

रिपोर्ट के अनुसार, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजनीतिक दलों में बदलाव हुए. सबसे ज्यादा 32 बदलाव नागालैंड में हुए. पश्चिम बंगाल में 20, तेलंगाना में 9 और गोवा-पंजाब में 8-8 बदलाव हुए. 111 सांसद-विधायक सिर्फ दलबदल वाले ही नहीं थे, बल्कि इनमें पार्टी का विलय होने पर, उपचुनाव जीतने से पहले इस्तीफा देकर पार्टी बदलने वाले, अयोग्य घोषित किए गए और बाद में किसी अन्य पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले सांसद-विधायक भी शामिल हैं. वहीं ADR ने दलबदल विरोधी नियमों को और सख्त करने की मांग की है.

भाजपा में शामिल होने वाले 29 लोग कौन थे?

ADR रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा में शामिल होने वाले 29 सांसदों में से 7 राज्यसभा सांसद और 22 विधायक हैं. कोई भी लोकसभा सांसद भाजपा में शामिल नहीं हुआ है. आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राघव चड्ढा , संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजिंदर गुप्ता ने भाजपा जॉइन की है. गोवा से 8 कांग्रेस विधायकों, गुजरात से 4 कांग्रेस विधायकों और हिमाचल प्रदेश से 2 विधायकों ने भाजपा जॉइन की.

विज्ञापन

मणिपुर के 5 JDU विधायक भाजपा में शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पांडे, मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे और कर्नाटक के विधायक जी जनार्दन रेड्डी ने भाजपा जॉइन की थी. गुजरात कांग्रेस के विधायक सीजे चावड़ा, अर्जुन मोडवाडिया, अरविंद लादानी और चिराग पटेल भी भाजपा में गए थे.

2 विधायकों वाली नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) को नागालैंड के मुख्यमंत्री की पार्टी से 32 विधायक मिले और इसका कारण नागालैंड में राजनीतिक पुनर्गठन था. अक्टूबर 2025 में मुख्यमंत्री नेफियू रियो के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के टिकट पर चुने गए विधायक विलय के बाद NPF में शामिल हो गए. नागालैंड विधानसभा में 60 सदस्य हैं.

विज्ञापन

नेफियू रियो पहले NPF में थे, लेकिन साल 2017 में उन्होंने NDPP का गठन किया, तब उनके प्रति NPF के वफादार विधायक NDPP में शामिल हो गए. नागालैंड में NDPP और भाजपा के पास 12 विधायक सरकार चला रहे थे. विधानसभा में विपक्ष नहीं था, क्योंकि सभी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन को समर्थन देने का वादा किया था. NDPP के NPF में विलय के बाद रियो को विधानमंडल दल का नेता चुना गया और वे मुख्यमंत्री बन गए.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola