ADR Report Updates Loksabha MP Criminal Cases: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने सांसदों पर दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, संसद के 763 सांसदों में से 306 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 194 सांसदों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, महिलाओं से अत्याचार से जुड़े गंभीर केस हैं। यह डेटा सांसदों द्वारा हलफनामों के विश्लेषण से निकाले गए हैं।
यह डेटा सांसदों द्वारा अपना पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से निकाला गया है।
केरल के सबसे ज्यादा सांसदों पर केस
हलफनामे में आपराधिक मामलों की घोषणा करने वाले सांसदों की सूची में केरल टॉप है। यहां 73% सांसदों पर केस दर्ज हैं। इसके बाद बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना का स्थान है। उत्तर प्रदेश के 37 फीसदी सांसदों पर केस दर्ज हैं।
बीजेपी के 139 सांसद दागी
पार्टी-वार आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी के 385 सांसदों में से 139, कांग्रेस के 81 सांसदों में से 43, तृणमूल के 36 सांसदों में से 14 पर क्रिमिनल केस हैं। शिवसेना के 9 सांसदों में से 7 पर, एनसीपी के 8 सांसदों में तीन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जानिए राज्यवार दागी सांसदों का आंकड़ा
सांसद कुल सांसद आपराधिक मामले
लक्षद्वीप 01 01
केरल 29 23
बिहार 56 41
महाराष्ट्र 65 37
तेलंगाना 24 13
दिल्ली 10 05
वेस्ट बंगाल 58 28
उत्तर प्रदेश 108 49
तमिलनाडु 57 25
हिमाचल 07 03
आंध्र प्रदेश 36 15
जम्मू-कश्मीर 06 02
मध्य प्रदेश 40 13
ओडिशा 31 09
कर्नाटक 39 11
झारखंड 20 05
राजस्थान 35 08
असम 20 04
पंजाब 20 04
गुजरात 37 07
छत्तीसगढ़ 16 02
हरियाणा 14 01
अन्य राज्य 34 00
कुल 763 306
जो जितना दागी, उसकी संपत्ति भी ज्यादा
लोकसभा और राज्यसभा के प्रति सांसद की औसत संपत्ति 38.33 करोड़ है। 53 अरबपति हैं। घोषित आपराधिक मामलों वाले सांसदों की औसत संपत्ति 50.03 करोड़ है, जबकि बिना आपराधिक मामले वाले सांसदों की औसत संपत्ति 30.50 करोड़ है।
लोकसभा की चार सीटें और राज्यसभा की एक सीट खाली है और जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटें अपरिभाषित हैं। एक लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसदों के हलफनामे नहीं थे, इसलिए रिपोर्ट में उन्हें शामिल नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: अकेले में अश्लील फिल्म देखने वाले हाईकोर्ट का ये फरमान जरूर पढ़ लें, शौकीनों को मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
पंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
44 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
52 mins agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
1 hr agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
2 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
3 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
3 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
5 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines