तेजस्वी यादव से मिलने पटना पहुंचे आदित्य ठाकरे, CM नीतीश से भी की मुलाकात
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

पटना: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे पटना पहुंचे। अपने दौरे पर आदित्य ठाकरे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिले। मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि मेरी पहली बार तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई है। देश के युवाओं को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये मुलाकात राजनीतिक नहीं है। एक दिवसीय बिहार दौरे पर आए आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी से तो मुलाकात की ही। फिर इसके बाद तेजस्वी यादव ने उनकी बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात कराई।
भाई @AUThackeray का पटना पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। pic.twitter.com/rMCHGugkzs
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 23, 2022
आदित्य ठाकरे के साथ तेजस्वी यादव भी उनके साथ सीएम आवास गए। बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार की वापसी के बाद नीतीश कुमार सभी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। आदित्य ठाकरे ने सीएम से मुलाकात के बाद तेजस्वी के साथ खड़े होकर पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर मुलाकात राजनीतिक नहीं होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: