Live Updates
भविष्य की योजना
'हमारा फोकस आगामी मेयर चुनाव पर है, मुंबई का अगला मेयर हमारे अलायंस से ही होगा।'
गोडसे पर राय
'गांधी जी की हत्या सबसे खराब चीज थी, गोडसे हिंदुत्ववादी थे लेकिन हत्या का समर्थन नहीं किया जा सकता।'
ममता बनर्जी
'वे असली टाइगर हैं, उन्होंने भाजपा के खेल में ही उन्हें मात दी है।'
उद्धव ठाकरे सीएम?
उद्धव ठाकरे सीएम? 'पूरे महाराष्ट्र की यही इच्छा है।'
आदित्य ठाकरे से रैपिड फायर राउंड
राहुल गांधी पीएम? 'हां, क्यों नहीं बन सकते?'
फडणवीस पर निशाना
फडणवीस के इस बयान पर कि "ठाकरे अपने घर के पास भी बंद नहीं करा सकते",
आदित्य बोले, अगर वे इतने पावरफुल हैं तो शिंदे और अजीत पवार को साथ लेकर सरकार क्यों बनाई?
हम बीजेपी जैसे नहीं हैं कि मज़ाक में शहर बंद करें।
संजय राउत कह रहे हैं 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं। कैंप में डेस्परेशन के सवाल पर आदित्य बोले, बयान को कॉन्टेक्स्ट में देखिए। हम बीजेपी जैसे नहीं हैं कि मज़ाक में शहर बंद करें।
अगर घुसपैठिए हैं: तो वो घुसे कैसे?
अगर घुसपैठिए हैं: तो वो घुसे कैसे? इतने साल वोट कैसे डाले?
12 साल केंद्र में बीजेपी सरकार थी — क्या वो फेलियर है?
SIR का उद्देश्य गलत
SIR का उद्देश्य होना चाहिए फर्जी वोटर हटाना, लेकिन अभी इसे नागरिकता साबित करने का टूल बनाया जा रहा है — जो गलत है।
हमारी स्टडी में करीब 31 लाख डाउटफुल
मुंबई में 1 करोड़ 1 लाख वोटर्स हैं, हमारी स्टडी में करीब 31 लाख डाउटफुल / फ्रॉड वोटर्स
उदाहरण के तौर पर:वर्ली में एक एड्रेस पर 50 वोटर्स रजिस्टर्ड, लेकिन दुकान 10 साल से बंद
नाम, सरनेम, परिवार — कुछ भी मैच नहीं, एक ही घर में 1800 वोटर्स
उम्र 120–140 साल दिखाए गए, डेड वोटर्स के नाम पर वोटिंग, ये गलती नहीं, सिस्टमेटिक गड़बड़ी है।
विधानसभा और लोकसभा के मुद्दे अलग
विधानसभा और लोकसभा के मुद्दे अलग होते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव हारने के बाद हमने एक अकादमिक स्टडी की — कारण समझने के लिए। एक बड़ा कारण वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है। हमने इसे कभी चुनावी मुद्दा नहीं बनाया, क्योंकि ये सिस्टम का विषय है।
'अकल की नकल' हो सकती है
क्या आपने राहुल गांधी की तरह प्रेजेंटेशन दी, तो उन्होंने कहा कि 'अकल की नकल' हो सकती है। जैसे राहुल गांधी ने हरियाणा में डेटा पेश किया, हमने मुंबई के लिए वैसा ही शैक्षणिक अभ्यास (Academic Exercise) किया।
मुंबई में लगभग 31 लाख फर्जी या संदिग्ध वोटर्स
मुंबई में लगभग 31 लाख फर्जी या संदिग्ध वोटर्स हैं। वर्ली में एक दुकान के पते पर 50 लोग पंजीकृत थे और कुछ मतदाता 120-140 वर्ष की आयु के दिखाए गए थे।
जो चोरी करके गए वो शिवसेना नहीं
शिवसेना एक ही है. जो चोरी करके गए वो शिवसेना नहीं, अभी हमारा सिंबल गया है, कल कोई भाजपा का चुराया
NDA पर कटाक्ष
आदित्य ठाकरे ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में महाविकास अघाड़ी (MVA) नहीं, बल्कि NDA गठबंधन में दरार आएगी और वह टूटेगा।
मुंबई का अगला मेयर हमारा बनेगा - आदित्य ठाकरे
मुंबई का अगला मेयर हमारा बनेगा - आदित्य ठाकरे
कब हैं BMC चुनाव?
बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी 2026 को वोट डाले जाएंगे.
Aditya Thackeray Interview with Manak Gupta Live Updates : बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आगामी चुनाव आदित्य ठाकरे के राजनीतिक करियर के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होने वाला है. शिवसेना (UBT) के प्रमुख चेहरे के रूप में, आदित्य के कंधों पर मुंबई में अपने परिवार के दशकों पुराने ‘मराठी मानुस’ के गढ़ को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है. आदित्य ठाकरे के चाचा राज ठाकरे ने भी उनकी पार्टी के साथ हाथ मिला लिया है. अगर शिवसेना (UBT) इस चुनाव में अपनी सीटें बरकरार रखती है, तो यह आदित्य ठाकरे के नेतृत्व पर मुहर लगाएगा और 2029 के विधानसभा चुनावों के लिए उनकी राह आसान करेगा.
कब हैं BMC चुनाव?
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव भारत के सबसे अहम स्थानीय निकायों के चुनावों में से एक है. यह ‘देश का सबसे अमीर नगर निकाय’ कहलाता है. इसके लिए 15 जनवरी 2026 को वोट डाले जाएंगे. इसे महाराष्ट्र की भविष्य की राजनीति का ‘लिटमस टेस्ट’ माना जा रहा है. शिवसेना में विभाजन के बाद यह पहला मौका है जब उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट अपनी ताकत का परीक्षण कर रहे हैं. वहीं, भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वह मुंबई की सत्ता पर काबिज होकर शिवसेना के दशकों पुराने वर्चस्व को खत्म करना चाहती है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
1 hr ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
3 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
3 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
5 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
6 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines