Aditya L1 Mission Updates: अंतरिक्ष में भारत नित नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है। भारत का पहला सूर्ययान यानी सौर मिशन आदित्य एल-1 (Aditya L1 Mission) ने अपनी कक्षा में एक बार फिर बदलाव किया है। इसरो की ओर से रविवार को जानकारी दी गई है कि सफलतापूर्वक तरीके से आदित्य एल-1 की कक्षा को बढ़ाया गया है, जिसे 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष यान अब 296×71,767 किमी की कक्षा में है। आगामी 15 सितंबर को एक बार फिर आदित्य L1 की आर्बिट बढ़ाई जाएगी।
अंतरिक्ष यान पर रखी जा रही है नजर
इसरो ने कहा कि मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-शार (श्रीहरिकोटा) और पोर्ट ब्लेयर के ग्राउंड स्टेशनों ने इस ऑपरेशन के दौरान उपग्रह को ट्रैक किया गया है। इसरो की ओर से बताया गया है कि 15 सितंबर को भी इस प्रक्रिया को दोहराया जाएगा। इसके बाद आदित्य-एल1 के दो और ऐसे ही प्रयास होंगे।
इन तारीखों में आदित्य एल-1 ने बदली अपनी कक्षा
जानकारी के मुताबिक, सौर मिशन आदित्य एल-1 दो बार अपनी कक्षाएं बदल चुका है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से 2 सितंबर को आदित्य एल-1 को लॉन्च किया गया था। पहली बार इसने 3 सितंबर को अपनी कक्षा बदली थी। इसके बाद दूसरी बार आदित्य एल-1 में अपना कक्षा 5 सितंबर को बदली थी और अब तीसरी बार यानी आज अंतरिक्ष यान ने अपनी कक्षा में बदलाव किया है।
चार महीने में पहुंचेगा अपने स्थान तक
इसरो की ओर से बताया गया है कि अब 15 सितंबर को चौथी बार अपनी कक्षा में बदलाव के बाद सौर मिशन आदित्य एल-1 अपने लंबे सफर पर निकलेगा। बताया गया है कि आदित्य को अपने लक्षित स्थान तक पहुंचने में करीब चार महीने का समय लगेगा। इसके बाद वह अपने अध्ययन में जुट जाएगा।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
6 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
7 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
9 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
13 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
16 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
19 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
20 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines