Adilabad Crime News: तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में बड़ा मामला सामने आया है। जिले के गुडीहटनूर इलाके में पड़ते गांव में एक रेप पीड़िता के परिजनों और रिश्तेदारों ने आरोपी युवक के घर पर हमला कर दिया। युवक के घर में लोगों ने आग लगा दी। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, उन्होंने आरोपी को मौके से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद लोग पुलिस पर भी भड़क उठे। लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की। पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं।
यह भी पढ़ें:पार्सल ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, साले से बदला लेने को रची थी खूनी साजिश; ऐसे सुलझा केस
वहीं, लोगों की भीड़ ने इस दौरान पुलिस की दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सूत्रों के मुताबिक युवक के खिलाफ एक युवती को बंधक बनाकर रेप करने के आरोप लगे हैं। जैसे ही लड़की के परिजनों को पता लगा, वे आरोपी के घर पहुंच गए। आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद उसके घर को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि लोगों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एक इंस्पेक्टर भी शामिल है।
यह भी पढ़ें:टक्कर मारकर भाग रहा था चालक, टैक्सी रुकवाने को ऊपर बैठ गया शख्स; मुंबई का वीडियो वायरल
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कुछ दिन पहले हैवानियत का मामला सामने आया था। यहां 7 नवंबर की रात को उग्रवादियों ने 31 साल की आदिवासी महिला के साथ रेप कर उसे जिंदा जला दिया था। हथियारबंद हमलावरों ने गांव में रातभर लूटपाट की थी। इस दौरान 17 घरों को आग लगाई गई थी। पुलिस ने मामले में गैंगरेप और हत्या का केस दर्ज किया था। कई आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
महाराष्ट्र में भी उग्र हुई थी भीड़
कुछ समय पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां नौवीं कक्षा की छात्रा से 5 आरोपियों ने रेप की कोशिश की थी। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने एक आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया था। दूसरे आरोपी का घर तहस-नहस कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया था। दो आरोपी बाद में दबोचे गए थे। आरोप था कि इस दौरान पुलिसकर्मी शराब पीकर पहुंचे थे। जिसके बाद 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था।
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
15 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
15 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
16 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines