Adhir Ranjan Slams Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीएम ममता बनर्जी की आलोचना करने पर बंगाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को हिदायत दी है। खड़गे की हिदायत के बाद अधीर रंजन चौधरी ने दो घंटे बाद ही खड़गे को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह ममता और टीएमसी के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। इसके साथ ही अधीर ने खड़गे को जवाब देकर बता दिया कि वे भी हाईकमान के आदमी हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने शनिवार को खड़गे को संबोधित करते हुए कहा कि या तो हमें हाईकमान से बात माननी होगी या उनके फैसले का पालन करना होगा। उनके बयान के बाद अधीर रंजन ने जवाब देते हुए कहा कि वह भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी और हाईकमान के आदमी हैं। अधीर रंजन ने खड़गे के बयान के बाद बहरामपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कोई कांग्रेस को बर्बाद कर देगा और मैं चुप रहूंगा ऐसा नहीं हो सकता।
पार्टी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं
चौधरी ने आगे कहा कि मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं मैं इस लड़ाई को रोक नहीं सकता। मेरी ममता से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। प्रदेश में पार्टी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। अधीर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश को कांग्रेस मुक्त बनाना चाहती है ठीक उसी तरह टीमएसी भी बंगाल से कांग्रेस को हटाना चाहती है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है।.
ये भी पढ़ेंः INDIA’ ने तय कर लिया है अपना PM! मोदी के सामने किसे कैंडिडेट बनाएगा विपक्ष? जानें पूरा मामला
ये भी पढ़ेंः ‘पीएम मोदी हिंदू धर्म पर राहुल गांधी के साथ डिबेट नहीं कर पाएंगे…’ प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
21 mins agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
1 hr agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
2 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
4 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
5 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines