Mamata Banerjee Injury: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों की भावनाओं का फायदा उठाने के लिए चोट का नाटक किया है। बता दें कि ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को सिलीगुड़ी के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। हेलीकॉप्टर से उतरने के दौरान उनके बाएं घुटने और बाएं कूल्हे के जोड़ में चोट लग गई थी।
हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग तब हुई जब ममता बनर्जी 8 जुलाई के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार के बाद राज्य के उत्तरी जिलों की दो दिवसीय यात्रा के बाद कोलकाता लौट रही थीं। फिलहाल वह घर पर ही इलाज करा रही हैं।
अधीर रंजन बोले- ममता बनर्जी लोगों को गुमराह कर रहीं हैं
मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी ने खुद आम लोगों को गुमराह कर रहीं हैं। पहले भी कई मौकों पर ऐसी खबरें आई थीं कि चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी घायल हो गईं। उस समय, मैंने मीडिया से कहा था कि चुनाव खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैरों पर चल सकेंगी।
बुधवार को ममता की सेहत में सुधार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद दो वरिष्ठ डॉक्टरों की ओर से जांच करने के बाद ममता बनर्जी की दो घंटे तक फिजियोथेरेपी की गई। बुधवार को बनर्जी की सेहत में सुधार हुआ. हालाँकि, डॉक्टरों ने उन्हें दवा जारी रखने और कुछ समय के लिए चलने-फिरने पर रोक लगाने की सलाह दी।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines