कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप- ममता बनर्जी ने लोगों की भावनाओं का फायदा उठाने के लिए चोट का नाटक किया

Mamata Banerjee injury, Mamata Banerjee, Adhir Ranjan Chowdhury, West Bengal news, congress, TMC

Mamata Banerjee Injury: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों की भावनाओं का फायदा उठाने के लिए चोट का नाटक किया है। बता दें कि ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को सिलीगुड़ी के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। हेलीकॉप्टर से उतरने के दौरान उनके बाएं घुटने और बाएं कूल्हे के जोड़ में चोट लग गई थी।

विज्ञापन

हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग तब हुई जब ममता बनर्जी 8 जुलाई के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार के बाद राज्य के उत्तरी जिलों की दो दिवसीय यात्रा के बाद कोलकाता लौट रही थीं। फिलहाल वह घर पर ही इलाज करा रही हैं।

विज्ञापन

अधीर रंजन बोले- ममता बनर्जी लोगों को गुमराह कर रहीं हैं

मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी ने खुद आम लोगों को गुमराह कर रहीं हैं। पहले भी कई मौकों पर ऐसी खबरें आई थीं कि चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी घायल हो गईं। उस समय, मैंने मीडिया से कहा था कि चुनाव खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैरों पर चल सकेंगी।

बुधवार को ममता की सेहत में सुधार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद दो वरिष्ठ डॉक्टरों की ओर से जांच करने के बाद ममता बनर्जी की दो घंटे तक फिजियोथेरेपी की गई। बुधवार को बनर्जी की सेहत में सुधार हुआ. हालाँकि, डॉक्टरों ने उन्हें दवा जारी रखने और कुछ समय के लिए चलने-फिरने पर रोक लगाने की सलाह दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ