Adani Row: तेलंगाना के IT मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। तेलंगाना के मंत्री ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या भाजपा में हर कोई राजा हरिश्चंद्र का भाई है?
पीएम मोदी पर हमला तेज करते हुए केटीआर ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस डबल इंजन की बात करते हैं, वह ‘अडाणी का आर्थिक इंजन है और मोदी का राजनीतिक इंजन है।’
और पढ़िए – Jammu-Kashmir: डोडा स्टेडियम में फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, शहीद की पत्नी बोली- ‘सेना कभी सैनिकों के बलिदान को नहीं भूलती’
KTR ने पूछा- PM अडाणी के खिलाफ आरोपों की बात क्यों नहीं करते?
केटी रामा राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडाणी पर उनके खिलाफ आरोपों की बात क्यों नहीं करते हैं? हम कह रहे हैं कि गौतम अडानी नरेंद्र मोदी के प्रॉक्सी हैं। क्या वह लाई डिटेक्टर टेस्ट लेंगे? क्या उनमें देश के सामने आने की हिम्मत है? क्या हर कोई बीजेपी में राजा हरिश्चंद्र के भाई हैं?
और पढ़िए – BJP On Opposition Allegation: ED-CBI के दुरुपयोग के आरोप पर BJP प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को देगी जवाब
केटी रामा राव ने कहा कि क्या सभी बीजेपी वाले साफ हैं? उत्पीड़न, राजनीतिक प्रतिशोध और डराना नरेंद्र मोदी के लिए कहीं और काम कर सकता है, लेकिन तेलंगाना में ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आग से खेल रही है और मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में पार्टी को इसका एहसास होगा।
बता दें कि केटीआर की बहन के कविता को दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले भी बीआरएस नेता से पूछताछ कर चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत और 2 घायल
16 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
55 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines