Adani Row: अडानी मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से कराने की मांग को लेकर विपक्ष अड़ गया है। आज कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद ने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसद हाथ में तख्तियां लेकर संसद परिसर में महात्मा गांधी मूर्ति के पास जुटे।
विपक्षी सांसदों ने सरकार से मांग की कि अडाणी ग्रुप मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए।
और पढ़िए – रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड, कहा- ये पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं
बता दें कि अडाणी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर विपक्ष लगातार सदन में चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष ने मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग की है।
खड़गे बोले- पीएम मोदी इस मसले पर जवाब दें
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम अपने नोटिस (संसद में) पर चर्चा की मांग करते हैं, हम विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं। हम चाहते हैं कि इसे पहले लिया जाए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए तैयार हैं और हम इसे उचित महत्व देते हैं। लेकिन पहली प्राथमिकता यह है कि पीएम मोदी इस मसले पर जवाब दें।
अडाणी मुद्दे को लेकर खड़गे ने कहा कि सरकार चाहती है कि यह मामला न उठाया जाए, चर्चा न की जाए। वे इसे किसी भी तरह से टालना चाहते हैं और इसे रिकॉर्ड में नहीं लाना चाहते।
वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम अडानी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच चाहते हैं और केंद्र सरकार भी अडानी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। सरकार सब कुछ छिपाना चाहती है और अब उनका पर्दाफाश हो रहा है।
और पढ़िए – RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा-सभी एक हैं, कोई जाति, वर्ण नहीं
JMM सांसद बोलीं- हमें जवाब चाहिए
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने कहा कि पीएम मोदी क्यों नहीं आना चाहते और इसका सामना करना चाहते हैं? हर चीज का धीरे-धीरे निजीकरण किया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि देश किस ओर जा रहा है। पूरा विपक्ष एकजुट है, हम विरोध कर रहे हैं। हमें जवाब चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
7 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
8 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
11 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
15 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines