कांग्रेस ने शरद पवार को 'लालची' बताया, अडानी के साथ शेयर की तस्वीर; बीजेपी ने किया NCP चीफ का बचाव

Congress, Sharad Pawar, pic with Adani, BJP, NCP chief

गौतम अडाणी के साथ शरद पवार। (नोट- अलका लांबा ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर किया है।)

Adani Row: कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपने राजनीतिक सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा ने शरद पवार को लालची कहा और उद्योगपति गौतम अडानी के साथ उनकी तस्वीर शेयर की।

अलका लांबा ने ट्विटर पर गौतम अडानी के साथ शरद पवार की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “डरे हुए- लालची लोग आज अपने निजी स्वार्थों के कारण तानाशाही सत्ता के गुणगान गा रहे हैं।” उन्होंने लिखा, “पूंजीपति चोरों और चोरों को बचाने वालों के खिलाफ राहुल गांधी अकेले देश की जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

देवेंद्र फडणवीस ने किया शरद पवार का बचाव

अलका लांबा के ट्विटर पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार का बचाव किया। फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीति आएगी और जाएगी लेकिन कांग्रेस नेता की ओर से 35 साल के अपने लंबे समय से सहयोगी और भारत के सबसे वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं में से एक और महाराष्ट्र के सीएम रहे शरद पवार के लिए ये ट्वीट भयावह है। राहुल गांधी भारत की राजनीतिक संस्कृति को विकृत कर रहे हैं।

शहजाद पूनावाला बोले- महाराष्ट्रीयन के रूप में मैं हैरान हूं

भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मैं सदमे में हूं। क्या यह कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति है। अलका लांबा ने शरद पवार पर एक अविश्वसनीय हमला किया है। उसने उसे लालची और कायर बताया है। एक महाराष्ट्रीयन के रूप में मैं बहुत हैरान हूं।

क्या है राहुल गांधी का 20 हजार करोड़ वाला आरोप?

मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने और बाद में संसद सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा किया कि पीएम मोदी और गौतम अडानी के बीच गहरे संबंध हैं।

उन्होंने यह भी पूछा कि कारोबारी गौतम अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं? उन्होंने एक सवाल के जवाब में दोहराते हुए पूछा कि गौतम अडाणी की शेल कंपनी में जो 20 हजार करोड़ रुपये हैं वो किसके हैं? बेनामी हैं, किसके हैं? ये मुख्य सवाल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ