हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिर भारत के एहसान तले दबा बांग्लादेश, इस संकट से निपटने में हिंदुस्तान ने की मदद

Bangladesh Gas Crisis: बांग्लादेश इस समय गंभीर गैस संकट से गुजर रहा है, जिससे बिजली प्रोडक्शन पर असर पड़ा है. ऐसे हालात में भारत की अडानी पावर ने बांग्लादेश को दी जाने वाली बिजली सप्लाई बढ़ा दी है, जिससे वहां की बिजली व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

भारत के लिए लगातार जहर उगलने वाला पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों बड़े गैस संकट का सामना कर रहा है. देश में बिजली बनाने के लिए प्राकृतिक गैस की भारी कमी हो गई है. इसका असर आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों पर भी पड़ा है. कई जगहों पर बिजली कटौती बढ़ गई है और फैक्ट्रियों का काम प्रभावित हुआ है. ऐसे मुश्किल समय में भारत की बड़ी बिजली कंपनी अडानी पावर ने बांग्लादेश को राहत दी है.अडानी पावर ने बांग्लादेश को दी जाने वाली बिजली की सप्लाई बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से नाराजगी, बांग्लादेश पर मेहरबानी… भारत ने पड़ोसी देश के लिए क्यों खोला एयरस्पेस? 13 साल बाद उड़ानें शुरू

गोड्डा पावर प्लांट से भेजी जा रही है बिजली

ये बिजली झारखंड के गोड्डा कोयला बेस्ड पावर प्लांट से भेजी जा रही है. इस पावर प्लांट को खास तौर पर बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करने के लिए तैयार किया गया है. हाल के महीनों में अडानी पावर की ओर से बिजली निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बांग्लादेश की बिजली व्यवस्था ज्यादातर गैस बेस्ड पावर प्लांट्स पर निर्भर है. लेकिन घरेलू गैस प्रोडक्शन कम होने और गैस आयात महंगा होने की वजह से बिजली उत्पादन घट गया है. इसका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा है. कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली नहीं रहती, जिससे पढ़ाई, कारोबार और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.

विज्ञापन

आखिर में भारत ही काम आया

भारत से आने वाली बिजली इस समय बांग्लादेश के लिए एकमात्र सहारा बन गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब बांग्लादेश की कुल बिजली जरूरत का अच्छा खासा हिस्सा भारत से पूरा हो रहा है. अडानी पावर की बिजली को तेल से बनने वाली बिजली की तुलना में सस्ता और ज्यादा भरोसेमंद माना जा रहा है. ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक बांग्लादेश में गैस संकट पूरी तरह खत्म नहीं होता, तब तक उसे भारत जैसे पड़ोसी देशों से बिजली आयात पर निर्भर रहना पड़ेगा. भारत और बांग्लादेश के बीच बिजली व्यापार से दोनों देशों को फायदा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं के हत्यारों को नहीं मिलेगी कोई सजा? यूनुस सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी कानूनी सुरक्षा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola