अडानी फाउंडेशन ने तेलंगाना सीएम को सौंपा 100 करोड़ रुपये का चेक, यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए दी मदद

Adani Foundation: अडानी फाउंडेशन ने तेलंगाना सरकार को 100 करोड़ रुपये की मदद दी है। ये सहायता यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए दी गई है।

Adani Foundation

Adani Foundation

Adani Foundation: अडानी समूह की सीएसआर शाखा अडानी फाउंडेशन जनहित के कार्यों में बड़ा योगदान दे रही है। अडानी फाउंडेशन ने अब एक और बड़ा फैसला लिया है। फाउंडेशन ने यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए तेलंगाना को 100 करोड़ रुपये दान दिए हैं। शुक्रवार को इसका चेक सौंपा गया। तेलंगाना सीएमओ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा- अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और राज्य की कौशल विकास पहल के लिए मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

तेलंगाना सीएमओ ने किया पोस्ट 

तेलंगाना सीएमओ ने एक्स पर पोस्ट में कहा- “अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी के नेतृत्व में अडानी फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। अडानी ने कौशल विकास और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए तेलंगाना राज्य सरकार की पहल के लिए निरंतर समर्थन का भी वादा किया।”

विज्ञापन

जल्द शुरू होंगी क्लासेज 

तेलंगाना में यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य सेवा के अलावा फार्मास्यूटिकल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोर्स उपलब्ध कराएगी। जानकारी के अनुसार, यूनवर्सिटी में इस साल से ये करिकुलम पढ़ाना शुरू हो जाएगा। यूनिवर्सिटी ने घोषणा की है कि दशहरा उत्सव के बाद अक्टूबर में पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कक्षाएं अस्थायी आधार पर इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ईएससीआई) में शुरू की जाएंगी। सबसे पहले हेल्थकेयर, कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन

जानी-मानी कंपनियां 

जानकारी के अनुसार, फ्लिपकार्ट, अमेजन, अपोलो, एआईजी, लेंसकार्ट, ऑल कार्गो, प्रो कनेक्ट और ओ9 सॉल्यूशंस कंपनियां करिकुलम पेश करने और क्लासेज के लिए आगे आई हैं। बोर्ड ने पहले साल में 2000 युवाओं को ट्रेनिंग देने का भी निर्णय लिया।

आनंद महिंद्रा बोर्ड अध्यक्ष 

जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा यूनिवर्सिटी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। इससे पहले सितंबर में सीएम रेड्डी ने उद्योगपतियों से भागीदार बनने और संस्थान के पूर्ण प्रबंधन के लिए एक कॉर्पस फंड बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं से विश्वविद्यालय भवनों और परिसर के निर्माण के लिए आगे आने का अनुरोध किया था। सरकार ने पहले ही विश्वविद्यालय के लिए 150 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये निर्धारित कर दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ