Adani Airports launches ‘aviio’ to provide real-time data: देश के सात एयरपोर्ट पर अब यात्रियों की भीड़, बैगेज फ्लो, फ्लाइट का समय समेत अन्य सभी जानकारी रियर टाइम पर मिलेंगी। इसके लिए अडानी ने अपने सात एयरपोर्ट के लिए ‘aviio’ ऐप लॉन्च किया है।
देश के इन 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी ये सुविधा
जानकारी के अनुसार Adani Airports Holdings Ltd (AAHL) मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और केरल में तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है। इन सभी एयरपोर्ट पर अब ‘aviio’ ऐप की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने भुनाए 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड
अडानी के ‘aviio’ ऐप से यात्रियों को होगा ये फायदा
कंपनी के अनुसार इससे एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात CISF कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को यात्रियों और बैगेज को मैनेज करने में आसानी होगी। इससे लोगों का समय बचेगा और उन्हें रियल टाइम पर एक क्लिक में फ्लाइट, सुरक्षा, बोर्डिंग टाइम समेत अन्य सभी जरूरी जानकारियां मिलेंगी। यह लोगों की हवाई यात्रा को आसान बनाने में मदद करेगा।
रियल टाइम पर मिलेंगे ये अपडेट
‘aviio’ ऐप पर यात्रियों को सुरक्षा जांच, प्रतीक्षा समय, गेट परिवर्तन और बेल्ट पर बैग आदि से संबंधित सभी अपडेट रियल टाइम पर मिलेंगे। AAHL के सीईओ अरुण बंसल ने बताया कि यह मल्टीपर्पज ऐप है, जिसे एयरपोर्ट के बाहर और अंदर सभी stakeholder के सहयोग से यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है।
एयरपोर्ट के डिजिटलाइजेशन की तरफ एक और कदम
AAHL के सीईओ ने कहा कि इस ऐप से यात्रियों को अपनी यात्रा करने में आसानी होगी, इससे उन्हें एयरपोर्ट पर सफर का एक नया अनुभव मिलेगा। उन्हें रियल टाइम पर सही जानकारी मिलेगी, जिससे उनका समय बचेगा। उन्होंने कहा कि AAHL लगातार यात्रियों को एयरपोर्ट पर बेहतर सुविधा देने पर काम करती है और ये एयरपोर्ट के डिजिटलाइजेशन की तरफ कंपनी का एक और कदम है।
ये भी पढ़ें: सक्सेस के लिए गौतम अडानी ने 16 साल की उम्र में तोड़ी थी पहली बाउंड्री, खुद सुनाई संघर्ष की कहानी
ये भी पढ़ें: Gautam Adani On Role Model: जिंदगी में रोल मॉडल का होना कितना जरूरी? जानें गौतम अडानी से
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
41 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
45 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines