Sherlyn Chopra Rahul Gandhi: बोल्ड शूट के लिए मशहूर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही उन्होंने एक बयान देकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। अचानक उनका नाम कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़ने लगा है। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा कांग्रेस नेता के साथ घर बसाने का सपना देख रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी से शादी करना चाहती हूं।’ हालांकि उन्होंने एक शर्त भी रखी दी है।
क्या है शर्लिन की वो शर्त?
शर्लिन चोपड़ा टीवी शो बिग बॉस 3 की प्रतियोगी रही हैं। शर्लिन सोमवार को थाई हाई स्लिट वाली एक खूबसूरत ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी खिंचाई। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शादी करना चाहेंगी? जवाब में शर्लिन ने हां कहा। मगर उन्होंने शर्त रखी कि शादी के बाद उनका सरनेम नहीं बदलना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है।
देखिए VIDEO…
राहुल गांधी की 137 दिन बाद सांसदी वापस
इन दिनों राहुल गांधी भी सुर्खियो में हैं। दरअसल, 137 दिन बाद उनकी सांसदी वापस हुई है। वे सोमवार को संसद भी पहुंचे। मोदी सरनेम केस में गुजरात की कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद उन्हें संसद से अयोग्य कर दिया गया था। एक बार फिर वे वायनाड से सांसद के रूप में बहाल हुए हैं।
पौरषपुर सीजन-2 से पर्दे पर वापसी कर रहीं शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा फिल्मों में कम दिखती हैं। अक्सर वह अपने बोल्ड शूट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वर्तमान में शर्लिन पौरषपुर सीजन 2 से पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। वह वेब सीरीज में आकर्षक और शाही महारानी स्नेहलता की भूमिका में नजर आएंगी।
नग्न तस्वीर खिंचाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी शर्लिन
35 वर्षीय शर्लिन 2012 में प्लेबॉय पत्रिका के लिए नग्न तस्वीर खिंचवाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। कथित तौर पर उनकी तस्वीरें दो साल बाद जारी की गई थी। हाल ही में वह रैप सॉन्ग वो करते हैं जज में नजर आई थीं। वह ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’ (2005), ‘रेड स्वास्तिक’ (2007), ‘वजह तुम हो’ (2016) जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं और हाल ही में शॉर्ट फिल्में बनाने में भी अपना हाथ आजमा रही हैं।
यह भी पढ़ें: किस तरह पास हुआ दिल्ली सर्विस बिल, जानें राज्यसभा का गणित?
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
6 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
9 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
10 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
11 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines