Bharat Jodo Yatra: बॉलीवुड अभिनेत्री और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को अपना समर्थन दिया है। बुधवार सुबह तेलंगाना के हैदराबाद शहर से यात्रा फिर से शुरू होने पर पूजा भट्ट कुछ समय के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुईं।
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी प्रतिक्रिया के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को हैदराबाद में प्रवेश कर गई। नारायणपेट, महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों को कवर करने के बाद यात्रा ने तेलंगाना में अपनी यात्रा के सातवें दिन हैदराबाद में प्रवेश किया।
अभी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान, कहा- पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में गैर-भाजपा सरकार बनाएगी
कांग्रेस सांसद और तेलुगु राज्यों के यात्रा समन्वयक उत्तम कुमार रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, पूर्व सांसद मधु यास्खी गौड़ और अन्य नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। इससे पहले मंगलवार को पुरानापुल, हुसैनी आलम और खिलवत से होते हुए पदयात्रा चारमीनार पहुंची थी।
राहुल गांधी ने चारमीनार में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। साथ ही पार्टी नेताओं, सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन्होंने अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। बता दें कि कांग्रेस हर साल चारमीनार में सद्भावना यात्रा स्मरणोत्सव दिवस का आयोजन करती है। शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करने वाली हस्तियों को पुरस्कार प्रदान करती है।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी कल इनवेस्ट कर्नाटक 2022 का करेंगे उद्घाटन, दुनिया भर के व्यापारिक घरानों को जोड़ेगा यह मंच
बता दें कि तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को एक दिन के ब्रेक के बाद 7 नवंबर तक चलेगी। यह राज्य के 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों में कुल 375 किमी की दूरी तय करेगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines