तमिलनाडु की राजनीति में आज वह हो गया जिसकी कल्पना दशकों से नहीं की गई थी। दिग्गज पार्टियों DMK और AIADMK के दशकों पुराने दबदबे को तोड़ते हुए सुपरस्टार विजय की नई पार्टी तमिलगा वेट्टी कझगम (TVK) ने चुनावी मैदान में ब्लॉकबस्टर एंट्री मारी है। चुनाव आयोग के रुझानों ने पूरे देश को चौंका दिया है, जहां विजय की पार्टी राज्य की 234 सीटों में से 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
क्या है विजय की जादुई पोटली में?
विजय ने अपने 95 पन्नों के घोषणापत्र को तिरुक्कुरल के सिद्धांतों – अरम (पुण्य), पोरुल (धन) और इंबम (खुशी) पर आधारित बताया है। उन्होंने इसे ईमानदारी का आश्वासन कहा और सत्ताधारी दलों पर निशाना साधते हुए इसे खाली वादों से मुक्त बताया।
महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े वादे
विजय के इस करिश्माई प्रदर्शन के पीछे उनके वो वादे हैं जो सीधे जनता के दिल तक पहुंचे:
महिलाओं के लिए: हर महिला मुखिया को 2500 रुपये मासिक भत्ता, साल में 6 फ्री गैस सिलेंडर और हर दुल्हन को एक संप्रभु सोने का सिक्का व रेशमी साड़ी।
युवाओं के लिए: बेरोजगार स्नातकों को ₹4,000 और डिप्लोमा धारकों को ₹2,500 का मासिक भत्ता। साथ ही, स्किल ट्रेनिंग लेने वालों को ₹10,000 तक की मदद।
किसानों के लिए: 5 एकड़ तक के सहकारी फसल ऋण की पूरी माफी और धान व गन्ना के लिए भारी-भरकम MSP का वादा।
तकनीक और प्रशासन: देश में संभवतः पहली बार किसी राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्रालय बनाने का वादा।
पुलिस और सरकारी कर्मचारियों की चांदी
विजय ने पुलिस कर्मियों का मूल वेतन 18000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये करने और 1000 का तनाव भत्ता देने का संकल्प लिया है। साथ ही पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने पर विचार करने का भी भरोसा दिया है।
इस विजय रथ ने तमिलनाडु की सियासत की पुरानी पटकथा को पूरी तरह बदल दिया है। अब देखना यह है कि क्या यह रुझान पूर्ण बहुमत की सरकार में तब्दील होते हैं।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines