Actor Vijay Party TVK: अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने बीजेपी की ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ मुहिम के विरोध में प्रस्ताव पारित कर दिया है। अपने पहले राजनीतिक सम्मेलन में टीवीके ने भाजपा को जहां अपना वैचारिक दुश्मन करार दिया था। वहीं, डीएमके को राजनीतिक दुश्मन बताया था। इसके ठीक एक सप्ताह बाद टीवीके ने एक राष्ट्र एक चुनाव के एजेंडे के अलावा अब बीजेपी को NEET और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर घेरा है। वहीं, तमिलनाडु की बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर डीएमके सरकार पर निशाना साधा है। टीवीके के अनुसार केंद्र सरकार लगातार लोकतंत्र विरोधी कदम उठा रही है और लोकतांत्रिक सिद्धातों के साथ खेल रही है।
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर घेरा
टीवीके ने मांग की है कि वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लिया जाए। इसको लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इस प्रस्ताव पर संयुक्त संसदीय समिति विचार कर रही है। पिछले रविवार को ही विजय ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया था। पार्टी का गठन कर अपना राजनीतिक रोडमैप पेश किया था। पहली बार विजय ने अपनी अध्यक्षता में संगठन की बैठक को संबोधित किया था। बैठक में जिला पदाधिकारी और कार्यकारी समिति से जुड़े लोग भी शामिल हुए थे। पार्टी ने इस दौरान अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए थे। इस दौरान नीट परीक्षा समाप्त करने की मांग की गई थी। शिक्षा को फिलहाल संविधान की समवर्ती सूची में रखा गया है।
यह भी पढ़ें:श्रीनगर में आतंकियों ने संडे मार्केट में खरीदारी कर रहे लोगों पर फेंका ग्रेनेड, 12 नागरिक घायल
टीवीके ने इसे राज्य सूची में ट्रांसफर करने की डिमांड की थी। विजय ने कहा था कि उनकी विचारधारा धर्मनिरपेक्षता और सबको न्याय दिलवाना है। वे लोग सद्भभावना और देश की एकता के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक NEET मुद्दे पर विजय ने कहा कि राज्य स्वायत्तता सूची के अनुसार वे लोग शिक्षा को राज्य सूची में दाखिल करने की मांग करते हैं। यदि केंद्र सरकार ये फैसला लेगी तो परीक्षा रद्द करने का अधिकार राज्यों को ही मिल जाएगा। लेकिन केंद्र सरकार यह बात नहीं मान रही।
‘तमिलनाडु में भ्रष्ट सरकार’
विजय ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों से झूठे वादे करके डीएमके की सरकार बनी है। वे लोग इसका विरोध करते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं। रोजाना लूट, हत्या और चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर रही। भाजपा पर निशाना साधते हुए विजय ने कहा था कि वह फासीवादी विचारधारा पर चलती है। अल्पसंख्यकों को डराने का काम बीजेपी करती है। कुछ भ्रष्ट ताकतें आज तमिलनाडु पर राज कर रही हैं। हमें इस विभाजनकारी राजनीति की पहचान करनी होगी। हालांकि डीएमके ने आरोप लगाया था कि विजय की पार्टी उनकी विचारधारा की नकल कर रही है। वहीं, एआईएडीएमके ने अपने प्रवक्ताओं को कहा था कि वे विजय की आलोचना न करें। विजय ने उनकी पार्टी के बारे में कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें:मेरठ में अवैध वसूली करने पहुंचे थे दो दरोगा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक; एक थप्पड़ ने कैसे बिगाड़ा पूरा खेल?
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines