दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा: कमल हसन के साथ लाल किले पहुंचे राहुल गांधी, बोले- देश से नफरत मिटाने की जरूरत

Bhart Jodo
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा में एक्टर कमल हसन शामिल हुए। कमल हसन राहुल गांधी के साथ लाल किला पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची। उनकी यात्रा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। यात्रा के दौरान राहुल ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई।

लाल किले पर यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद हिंदुस्तान से नफरत को मिटाना है। उन्होंने आगे कहा , ‘मीडिया चैनल भी नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। 24 घंटे बस हिंदू-मुस्लिम दिखाते हैं। मैं कन्याकुमारी से चला हूं लेकिन यह सच नहीं है। मैं खुद लाखों लोगों से मिला हूं। सभी लोग आपस में एक दूसरे से प्यार करते हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के आह्वान के बीच आज हजारों लोग कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। जयराम रमेश, पवन खेड़ा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला सहित कई पार्टी नेताओं को श्री गांधी के साथ मार्च करते देखा गया।

विज्ञापन

बाद में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ शामिल हुईं। यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई हैं। अक्टूबर में, उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के मेगा फुट मार्च में भाग लिया था।

विज्ञापन

बाद में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ शामिल हुईं। यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई हैं। अक्टूबर में, उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के मेगा फुट मार्च में भाग लिया था। राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाएंगे इस दौरान राहुल गांधी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

फरीदाबाद की ओर से दिल्ली पहुंची यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया। दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर गांधी और यात्रियों का स्वागत किया और यात्रा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ