Captain Vijayakanth Passes Away : तमिलनाडु में साउथ के एक्टर और डीएमडीके के चीफ कैप्टन विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। एक्टर विजयकांत की मौत के बाद अस्पताल में समर्थकों और लोगों की भीड़ जुट गई है। साल 2014 में जब एनडीए की बैठक हुई थी, उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कैप्टन विजयकांत को अपना दोस्त बताया था।
डीएसडीके का कहना है कि विजयकांत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी। इसकी वजह से उन्हें चेन्नई के MIOT अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, हॉस्पिटल ने बताया कि कैप्टन विजयकांत को निमोनिया की समस्या थी, जिससे उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद भी उनका आज सुबह निधन हो गया।
पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विजयकांत के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने अपने करिश्माई प्रदर्शन से लाखों लोगों को दिल जीता है। फिल्म जगत के साथ-साथ वे तमिलनाडु की राजनीति में भी अपना छाप छोड़ गए हैं।
https://twitter.com/AS_8915/status/1740218486138241053
समर्थकों ने व्यक्त किया दुख
डीएमडीके समर्थकों ने अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस बीच भाजपा नेता खूशबू सुंदर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आज हमने एक रत्न खो दिया है। गोल्डन हार्ट वाले हमारे प्यारे कैप्टन, हमारे विजयकांत बहुत कुछ के हकदार थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
https://twitter.com/Devil__Sam/status/1740226482432348161
एक्टर से नेता बने थे विजयकांत
पिछले काफी दिनों से कैप्टन विजयकांत का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। अभी पिछले महीने 20 नवंबर को वे अस्पताल में एडमिट हुए थे और इसी महीने डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। उन्हें सांस संबंधित बीमारी थी। उन्होंने 154 फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अपनी पार्टी डीएमडीके की स्थापना की। साल 2011 से 2016 तक वे तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। वे 2006 में पहली बार विधायक बने थे।
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
6 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
7 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines