हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ACB की रेड, मिला गैर लाइसेंसी हथियार

विज्ञापन

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेड मारी है। ये रेड अभी भी जारी हैं। बताया जा रहा है कि अमानतुल्लाह खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रेड के दौरान एसीबी की टीम को हथियार मिले हैं।

बताया जा रहा है कि ये हथियार अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिला है और ये लाइसेंसी नहीं हैं। एसीबी की टीम टीमें यहां जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड कर रही हैं। मामला वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाने से जुड़ा है।

अभी पढ़ें – किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाएंगे लालू यादव, CBI कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं अमानतुल्लाह खान पर कई आरोप

इसके पहले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर लिखा “वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है, हमें #ACB ने बुलाया है, चलो फिर बुलावा आया है!” बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं।

अमानतुल्लाह खान

अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में गड़बड़ी की है। पैसे को वाहानों की खरीद, निर्माण में लगाया। खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने और अपने करीबियों की नियुक्तियां करने का आरोप लगा है।

अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें