हैदराबाद यूनिवर्सिटी में ABVP-SFI के छात्रों के बीच झड़प, कई घायल

Hyderabad university

Hyderabad university

विज्ञापन

हैदराबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के सदस्यों के बीच शनिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में झड़प हो गई, जिसमें कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर बवाल हुआ है।

इस घटना के बाद एबीवीपी ने एसएफआई के छात्रों पर अपने समूह के कुछ आदिवासी छात्र सदस्यों के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि एसएफआई कैडर ने उन पर हमला करने के लिए धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल किया।

Advertisment

एएनआई द्वारा साझा किए गए विजुअल में कॉलेज परिसर में टूटे हुए शीशे और क्षतिग्रस्त दरवाजे और एक घायल व्यक्ति को व्हीलचेयर पर अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। विवि में इस साल छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर साझा किए गए कुछ दृश्यों में कैंपस में होने वाले विभिन्न बूथों पर मतदान गतिविधियों को दिखाया गया है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ