हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाल संत Abhinav Arora यूट्यूबर्स के खिलाफ क्यों? मथुरा कोर्ट में दायर की याचिका

Abhinav Arora Filled Petition in Mathura Court: मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा ने मथुरा की अदालत में याचिका दायर की है। अभिनव अरोड़ा के वकील ने कई यूट्यूबर्स पर उन्हें ट्रोल करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन

Abhinav Arora Petition against youtubers in Mathura Court: 10 साल के बाल संत अभिनव अरोड़ा ने यूपी की मथुरा अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कई यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है। अभिनव अरोड़ा की तरफ से वकील पंकज आर्या ने मथुरा की कोर्ट में याचिका दायर की है। पंकज आर्या का कहना है कि कई यूट्यूबर्स सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे में पंकज का कहना है कि अदालत उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दे और उन पर कार्रवाई की जाए।

3 जनवरी को होगी सुनवाई

एडवोकेट पंकज आर्या मथुरा कोर्ट में 10 साल के बाल संत अभिनव अरोड़ा का पक्ष रखेंगे। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 जनवरी की तारीख दी है। ANI से बातचीत के दौरान पंकज आर्या ने कहा कि मामले पर लीगल एक्शन लिया जाएगा। आज अदालत में हमारे केस की सुनवाई हुई और अब 3 जनवरी की अगली तारीख दी गई है।

यह भी पढ़ें- PM Modi के कुवैत दौरे के क्या मायने? प्रधानमंत्री के लिए क्यों खास है ये विदेशी दौरा

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

अभिनव अरोड़ा केस पर बात करते हुए पंकज आर्या ने कहा कि कई लोग अभिनव अरोड़ा के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। यह अभियान सनातन धर्म के भी खिलाफ है। हम इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए कोर्ट आए हैं। हम उन्हें माफ नहीं करेंगे चाहे हमें हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट ही क्यों ना जाना पड़े? हमने इन यूट्यूबर्स के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग की है।

अभिनव की मां ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि अक्टूबर में अभिनव अरोड़ा के परिवार ने दावा किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। ANI से बात करते हुए अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने कहा कि अभिनव ने कुछ गलत नहीं किया है। वो धर्म के रास्ते पर चल रहा है तो उसे इतना परेशान क्यों किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे उसे धमकियां मिल रही हैं। उसने बहुत बर्दाश्त कर लिया है।

विज्ञापन

बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

अभिनव अरोड़ा की मां ने आगे कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फोन पर अभिनव को मारने की धमकी दी। पिछली रात भी हमें एक फोन आया था, जिसे हमने नहीं उठाया फिर हमें मैसेज मिला कि वो अभिनव को जान से मार देंगे। बता दें कि बाल संत अभिनव अरोड़ा दिल्ली के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि 3 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने अध्यात्मिक सफर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें- Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola