हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय बीजेपी में शामिल, कहां से लड़ सकते हैं चुनाव?

Abhijit Gangopadhyay Joins BJP: अभिजीत गंगोपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में उनका नाम शामिल किया जा सकता है। देखने वाली बात होगी कि उन्हें कहां से टिकट मिलता है।

विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय बीजेपी में शामिल।

Abhijit Gangopadhyay Joins BJP: कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय इन दिनों चर्चा में हैं। अभिजीत गंगोपाध्याय ने हाईकोर्ट में अपने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। अभिजीत गंगोपाध्याय को प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि वे लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उनका नाम बीजेपी की दूसरी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

‘बीजेपी भ्रष्टाचार का मुकाबला करेगी’

बीजेपी में शामिल होने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार का मुकाबला करेगी। संदेशखाली की घटना पर गंगोपाध्याय ने कहा कि ये काफी चिंताजनक है। अब अभिजीत गंगोपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। जानते हैं कि अभिजीत गंगोपाध्याय कहां से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

तामलुक सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

कहा जा रहा है कि अभिजीत गंगोपाध्याय तामलुक सीट से चुनावी रण में उतर सकते हैं। इस सीट पर 13 साल से टीएमसी का कब्जा है। बीजेपी टीएमसी के गढ़ में सेंध लगाने की प्लानिंग कर रही है। इस सीट से पिछले दो चुनावों में टीएमसी के दिब्येंदु अधिकारी जीतते आ रहे हैं। उससे पहले जब उनके भाई शुभेंदु अधिकारी टीएमसी में थे, तो उन्होंने भी दो बार जीत हासिल की थी। उससे पहले भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का कब्जा रहा।

विज्ञापन

चुनावी मैदान नहीं होगा आसान

हालांकि अभिजीत गंगोपाध्याय की जीत आसान नहीं होगी। दिब्येंदु ने पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सिद्धार्थ शंकर नस्कर को करीब 2 लाख वोटों से शिकस्त दी थी। ऐसे में बीजेपी के लिए इस सीट पर सेंध लगाना आसान नहीं होगा। आपको बता दें कि अभिजीत भट्टाचार्य अगस्त 2024 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा देकर चौंका दिया। अभिजीत भट्टाचार्य शिक्षक भर्ती घोटाले की सुनवाई कर रहे थे। उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में पश्चिम बंगाल की 20 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। कहा जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में बाकी बची सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं मुकुटमणि अधिकारी? BJP को झटका देकर थामा TMC का झंडा 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कौन हैं पद्मजा वेणुगोपाल, जो केरल में खिलाएंगी कमल! 

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, नोएडा मेट्रो का होगा विस्तार, सामने आई डिटेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola