Mamata Banerjee and Gangopadhyay: पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल काफी तेज है। दीदी (ममता बनर्जी) के राज्य में सत्ता हासिल करने की होड़ लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्री लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी को परास्त करने के लिए संदेशखाली का मुद्दा भी चर्चा में है। हालांकि इन सभी आरोप-प्रत्यारोपों के बीच में तामलुक से भाजपा प्रत्याशी अभिजीत गंगोपाध्याय को बड़ा झटका लगा है।
24 घंटे तक नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार
कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व जज और बीजेपी के उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय को चुनाव आयोग ने कड़ी फटकार लगाई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भद्दी टिप्पणी करने के कारण चुनाव आयोग बुरी तरह से खफा है और आयोग ने अभिजीत गंगोपाध्याय की निंदा की है। इसी के साथ आयोग ने 24 घंटे के लिए गंगोपाध्याय के प्रचार पर रोक लगा दी है। आज शाम 5 बजे से लेकर कल शाम 5 बजे तक अभिजीत गंगोपाध्याय अपने लिए प्रचार नहीं कर सकेंगे।
क्या है मामला?
बता दें कि ममता बनर्जी ने बीजेपी प्रत्याशी पर बिकाऊ होने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में 15 मई को पश्चिम बंगाल के हलदिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा था कि, ममता बनर्जी आप कितने में बिकेंगी? आपका दाम 10 लाख है, क्यों? क्योंकि आप कया सेठ का मेकअप करवाती हैं?
चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया
चुनाव आयोग ने अभिजीत के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये बहुत ही तुच्छ प्रकार का निजी हमला है। आपने आचार संहिता का उलघंन किया है। चुनाव आयोग ने अपनी जांच में पाया कि आपने एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। महिलाओं के बारे में ऐसे बयान निंदनीय हैं खासकर एक बड़ी राजनीति हस्ती, जो एक संवैधानिक पद पर विराजमान हैं।
25 मई को होगा चुनाव
तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पहले चुनाव आयोग ने अभिजीत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वहीं अब चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए 24 घंटे तक उनके चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगा दी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की तामलुक सीट पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines