हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन

हिरासत से बाहर आने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर शेयर कर अपना अपडेट दिया. फोटो में सीजेपी फाउंडर विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए. इससे पहले उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी आज मुंबई में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने वाली है. (Photo:X/Abhijit Deepke)

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था. अभिजीत दीपके को मरीन ड्राइव के पास प्लेकार्ड लेकर देखे जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. अभिजीत के खिलाफ कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब CJP ने 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन मुंबई के शिवाजी पार्क से अपने आंदोलन की शुरुआत करने का ऐलान किया है.

फोटो में दिखाया विक्ट्री साइन

हिरासत से बाहर आने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर शेयर कर अपना रिहाई का अपडेट दिया. फोटो में सीजेपी फाउंडर विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए. इससे पहले उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया था कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की योजना है. CJP ने आने वाले दिनों में आंदोलन को दूसरे शहरों तक ले जाने की भी बात कही है.

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की तैयारी

CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है. इसके बाद दीपके ने ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने की बात कही थी. CJP के मुताबिक, संगठन पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद विरोध प्रदर्शन करेगा. अभिजीत दीपके का कहना है कि उनका आंदोलन चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर है.

विज्ञापन

CJP के नेताओं ने कहा है कि मुंबई के बाद आंदोलन को दूसरे शहरों तक ले जाया जाएगा. संगठन ने गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता समेत कई जगहों पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके बाद महीने के अंत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करने की बात भी कही गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola