'छात्रों का गुस्सा अभी…', पेपर लीक बिल पर क्या बोले अभिजीत दीपके; साथ ही दी बड़े प्रदर्शन की चेतवानी

Anti Paper Leak Bill: मानसून सेशन के दौरान पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मींस) अमेंडमेंट बिल 2026 पास हो गया है, जिसे एंटी पेपर लीक बिल भी कहा जाता है. इसके बाद भी सीजेपी नेता अभिजीत दिपके ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है.

Abhijeet Dipke ANI

Abhijeet Dipke (ANI)

विज्ञापन

Abhijeet Dipke Warns Of Bigger Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा है कि परीक्षा पेपर लीक को लेकर छात्रों का विरोध अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्रों पर दर्ज आपराधिक मामले वापस नहीं लिए गए, तो और बड़े प्रदर्शन हो सकते हैं. उनके ये बयान लोकसभा द्वारा ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मींस) अमेंडमेंट बिल 2026’ को मंजूरी देने के कुछ देर बाद आए हैं. इस बिल का मकसद पेपर लीक के मामलों में सख्स एक्शन लेना है.

राहुल गांधी के बयान पर मचा हंगामा

ये संशोधन बिल संसद के हंगामेदार सत्र के दौरान ध्वनि मत से पास हुआ. मानसून सेशन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणियों को लेकर विरोध और विपक्ष का वॉकआउट भी देखने को मिला. अब ये विधेयक राज्यसभा में पास होने के लिए भेजा जाएगा.

Advertisment

‘सिर्फ कानून काफी नहीं’

इस कानून पर अपना रिएक्शन देते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि सिर्फ नए कानून लाने से प्रॉब्लम खत्म नहीं होगी. उनके मुताबिक, सार्थक बदलाव के लिए सुधारों को लागू करने में ईमानदारी और जवाबदेही की जरूरत है. उन्होंने पेपर लीक मामलों के लिए हाल ही में बनी फास्ट-ट्रैक कोर्ट के इफेक्टिवनेस पर भी सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि इसकी पहली सुनवाई इसलिए टाल दी गई क्योंकि सीबीआई के वकील मौजूद नहीं थे.

सरकार को दी चेतावनी

दिपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी अपना अभियान तब तक जारी रखेगी जब तक छात्रों पर दर्ज मामले वापस नहीं ले लिए जाते. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को अभी भी परेशान किया जा रहा है और जोर देकर कहा कि लोगों में नाराजगी अभी भी बनी हुई है. उन्होंने कहा, ‘अगर छात्रों के खिलाफ FIR वापस नहीं ली गईं तो हम अपना विरोध जारी रखेंगे. जरूरत पड़ी तो अगला विरोध और भी बड़ा होगा.’

‘बड़ा विरोध कर सकते हैं’

अभिजीत दिपके ने आगे कहा, ‘अगर एफआईआर वापस नहीं ली गईं और छात्रों को इसी तरह परेशान किया जाता रहा, तो हम फिर से विरोध करेंगे. इस सरकार को ये समझना होगा कि छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है.’ सीजेपी नेता ने इस विचार को भी खारिज कर दिया कि पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लोगों की नाराजगी कम हो जाएगी. उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें लगता है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से यह गुस्सा शांत हो जाएगा, तो ये सच नहीं है. लोगों में बहुत गुस्सा है, और जरूरत पड़ने पर ये विरोध फिर से होगा, और यह पिछले विरोध से भी बड़ा होगा.

विज्ञापन

‘छात्रों पर न हो कानूनी कार्रवाई’

ये संशोधन NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर देश भर में हुए गुस्से के बाद लाया गया था. जहां सरकार का कहना है कि ये कानून पब्लिक एग्जाम में अनफेयर प्रैक्टिस के खिलाफ सुरक्षा को मजबूत करता है, वहीं दिपके का तर्क है कि कानूनी सुधारों के साथ-साथ जवाबदेही और कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे छात्रों को राहत भी मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ