कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भाजपा और 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. दिपके का कहना है कि भाजपा 2029 का लोकसभा चुनाव हारेगी और सत्ता से बाहर हो जाएगी. इसलिए लोग केंद्र में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहें. लेकिन देश में सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से संभव है और स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग केंद्र सरकार से है. अभिजीत दिपके ने कोच्चि में बीते दिन ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित किया था. यह रैली एक तरह की विरोध जनसभा थी, जो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए की गई थी.
भाजपा को हराने के लिए एकजुटता का आह्वान किया
अभिजीत दिपके ने कहा कि भाजपा निश्चित ही सत्ता से बाहर होगी, इसलिए लोग साल 2029 के लिए तैयार रहें. भाजपा की सरकार खुद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगी, हम इसके लिए उन्हें मजबूर कर देंगे. भाजपा की मनमानी नहीं चलेंगे देंगे, इसलिए लिए देशवासियों को एकजुट होना होगा. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है. उन्हें जाना ही होगा, क्योंकि वे जाएंगे तो प्रधानमंत्री मोदी भी सत्ता से बाहर हो जाएंगे. ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए केंद्र सरकार देश के युवाओं से संघर्ष कर रही है. ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं? इसका सवाल उन्हें देश की जनता को देना ही होगा और 2029 के चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा.
NCP-SP नेता अनीश गवांडे ने एयरपोर्ट पर लिखा ट्वीट
बता दें कि NCP (शरद पवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गवांडे ने बीते दिन एक ट्वीट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें दिवाली पर एयरपोर्ट जाना पसंद है. लोगों को पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे और एक-दूसरे को देख मुस्कुराते हुए देखना पसंद है. जब मूड अच्छा हो तो एयरपोर्ट पर घूमना मजेदार होता है! वैसे एअर इंडिया की चाहे जितनी मर्जी बुराई कर लें, लेकिन एअर इंडिया मेरी सबसे पसंदीदा एयरलाइन है. फ्लाइट में क्रू मेंबर्स की प्यारी सी मुस्कान से और ज्यादा बेहतर कुछ नहीं हो सकता. एयरलाइन का स्टाफ बिल्कुल घर जैसा महसूस कराता है. इस ट्वीट को री-पोस्ट करते हुए अभिजीत दिपके ने अपने दिल की बात कही और दुनिया को एयरपोर्ट पर रात बिताने की वजह भी बताई.
अभिजीत दिपके ने इसलिए बिताई एयरपोर्ट पर रात
अनीश गवांडे की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा कि मैंने बीती रात एयरपोर्ट पर बिताई. क्योंकि मेरी कनेक्टिंग फ्लाइट लेट हो गई थी. कोच्चि में विरोध प्रदर्शन के बाद किसी तरह घर पहुंचने की कोशिश में था, ताकि दिवाली मिस न हो, वरना मेरी मां मुझे जान से न मार देगी. त्योहार का अनुभव कितना प्यारा रहा! दूसरे ट्वीट में अभिजीत दिपके ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और लिखा कि आप सभी को कलह-मुक्त दिवाली की शुभकामनाएं.
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
5 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
7 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
9 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
19 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
22 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
22 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines