हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले हिरासत में लिए गए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया. झंडेवालान में NCP (SP) नेता अनीश गावंडे के घर पहुँची पुलिस ने पहले नोटिस दिया, फिर मार्च निकालने की जिद पर अड़े रहने के बाद कार्रवाई की. कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देकर दिल्ली पुलिस दीपके को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गई.

विज्ञापन
अभिजीत दीपके ने X पोस्ट लिखकर हिरासत में लिए जाने का दावा किया है. (Credit-ANI)

राजधानी दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस (CP) में होने वाले ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है. दीपके बिना अनुमति के सेंट्रल पार्क में मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे. इस मार्च के आयोजन को लेकर इलाके में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके दिल्ली के झंडेवालान इलाके में राकांपा (NCP-SP) प्रवक्ता अनीश गावंडे के आवास पर ठहरे हुए थे. शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां पहुंची.

कानूनी नोटिस के बाद भी मार्च पर अड़े रहे दीपके

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले अभिजीत दीपके को प्रदर्शन न करने और मार्च में शामिल न होने का कानूनी नोटिस थमाया. पुलिस ने उन्हें समझाया कि इस कार्यक्रम की आधिकारिक अनुमति नहीं है, लेकिन दीपके सेंट्रल पार्क पहुँचने और तिरंगा मार्च निकालने की जिद पर अड़े रहे.

कानून-व्यवस्था का हवाला देकर हिरासत में लिया

जब दीपके ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया, तो इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस टीम उन्हें अपनी सरकारी गाड़ी में बिठाकर मौके से ले गई. इस कार्रवाई के बाद कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

विज्ञापन

क्यों निकाला जा रहा था मार्च?

यह तिरंगा मार्च CJP के प्रमुख नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत में की गई गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था. इसके साथ ही प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहे थे. संगठन ने इस मार्च के जरिए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने की योजना बनाई थी.

प्रशासन ने क्यों नहीं दी इजाजत?

दिल्ली पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा को अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया था. नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू है, जिसके तहत किसी भी तरह के बड़े जमावड़े या प्रदर्शन पर रोक रहती है.

विज्ञापन

सेंट्रल पार्क आम जनता के लिए बंद

मार्च के ऐलान को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए थे. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 16 और 17 अक्टूबर को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola