नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि वह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को अपना समर्थन देगी। आप सांसद संजय सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘हम आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेंगे।’ इससे पहले दिन में, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी अल्वा को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
आप ने राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का भी समर्थन किया था। 18 जुलाई के राष्ट्रपति चुनावों के दौरान, झामुमो ने विपक्षी दल होने के बावजूद, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।
तृणमूल कांग्रेस मतदान से रहेगी दूर
अल्वा ने 19 जुलाई को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अल्वा को मैदान में उतारने का फैसला एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के आवास पर 17 पार्टियों के विपक्षी नेताओं की बैठक में लिया गया। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पार्टी आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी।
अल्वा के सामने भाजपा उम्मीदवार पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे। चुनाव 6 अगस्त को होगा। धनखड़ की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के पास राज्यसभा और लोकसभा दोनों में पर्याप्त ताकत है।
संबंधित खबरें
'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
1 hr agoLIVE: गोवा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'गोय राखोन यात्रा'
1 hr agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
10 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
11 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
11 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
12 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
13 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
14 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines