हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CM आतिशी की फर्जी केस में गिरफ्तारी का प्लान, केजरीवाल आज करेंगे बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal X Post : अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सीएम आतिशी को फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार किए जाने की योजना बनाई जा रही है। दोपहर 12 बजे पूर्व सीएम केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

विज्ञापन
Arvind kejriwal Delhi CM Atishi

Arvind Kejriwal X Post : दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की फर्जी गिरफ्तारी का अंदेशा जताया है। केजरीवाल ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है और लिखा है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं और अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरिवंद केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले “आप” के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएंगी। केजरीवाल ने यह लिखा है कि आज 12 बजे इस पर प्रेस कांफ्रेंस करूंगा।

माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले पर और अधिक जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola