प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विकसित भारत संकल्प यात्रा की लाभार्थियों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय पहुंचने का है, जो भारत सरकार की योजनाओं से वंचित है।
पुंछ आतंकी हमले के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में समीक्षा बैठक की है।
सूत्रों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के मामले बढ़ रहे हैं। 26 दिसंबर तक 109 नए केस सामने आए हैं।
नई दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा 2024 चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की।
इजरायली दूतावास के पास धमाके के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। दूतावास के बाहर अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही NSG और NIA जांच में जुट गई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा निकालेंगे। 14 जनवरी से 20 मार्च के बीच राहुल करीब 6200 किलोमीटर की यात्रा कवर करेंगे। इस दौरान यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के 14 राज्य और 85 जिले कवर करेगी। ज्यादातर यात्रा बस से कवर की जाएगी।
उत्तर भारत में सर्दी के सितम के साथ घने कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। एक्सप्रेस वे पर कोहरे की वजह से 3 बसें और कई कारें आपस में टकरा गई हैं। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कई बसें, कारें और एक ट्रक आपस में भिड़ गए। यह हादसा लखनऊ से आगरा आते वक्त हुआ है।
जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद छोड़ने की अटकलों के बीच कल पार्टी की बड़ी बैठक होने जा रही है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में नीतीश कुमार, ललन सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि ललन सिंह ने अध्यक्ष पद छोड़ने की औपचारिक पेशकश की है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वीरेंद्र आर्य अखाड़े के दौरे को लेकर कुश्ती कोच वीरेंद्र आर्य ने कहा कि हमें पहले से राहुल गांधी के आने की जानकारी नहीं थी। हम अखाड़े में प्रैक्टिस कर रहे थे और वह अचानक से आ गए। सुबह 6:15 बजे का समय था। इस दौरान राहुल गांधी ने हमारे साथ व्यायाम किया और हमें अपने व्यायाम और खेल के बारे में बताया।
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा में वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे।
घने कोहरे का असर हवाई उड़नों पर भी देखने को मिला है। मौसम में धुंध के चलते नेशनल और इंटरनेशनल की 110 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में आ गया है। इस वजह से कई ट्रेनों को भी कैंसिल करना पड़ा है।
असम के तेजपुर में बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।
दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके की जांच में पुलिस को सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है ताकि दोनो संदिग्ध किस तरह किस रूट से वहां तक आए पता लग सके.