आज की ताजा खबरः बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे जेपी नड्डा के आवास पर

Breaking News in hindi: राजनीति से लेकर सिनेमा और क्राइम से लेकर इंटरनेशनल की हर बड़ी खबर का अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे NEWS 24 के साथ।

congress aap alliance

congress aap alliance

Aaj ki Taja Khabar: सऊदी अरब से क्रूड ऑयल लेकर भारत आ रहे जहाज शनिवार को ड्रोन से हमला हो गया। जहाज 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे। ये जहाज इजराइली कंपनी का है। ड्रोन अटैक से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद जहाज पर आग लग गई थी जिस पर बाद में काबू पा लिया गया। फिलहाल नेवी ने शिप को एस्काॅर्ट करने के लिए वाॅरशिप भेजा है। ये जहाज 25 दिसंबर को कर्नाटक के मंगलुरु पहुंचेगा।

विज्ञापन

बजरंग पूनिया के बाद अब गूंगा पहलवान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सिंह ने पदम् श्री अवार्ड लौटाने का फैसला किया है। वीरेंद्र ने सोशल मीडिया पर देश के अन्य खिलाड़ियों से भी सहयोग मांगा। इधर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नगरी सज धज कर तैयार हो रही है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महज 1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी हो जाएगी। 22 जनवरी को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त शुरू होगा जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा।

विज्ञापन

उधर जम्मू के अखनूर में सेना ने शनिवार को सीमा पार कर रहे आतंकी को मार गिराया। सेना के अनुसार निगरानी कैमरे में 4 आतंकियों को देखा गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन पर फायरिंग भी की। दिनभर की ताजा और बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट के लिए आप बने रहिए हमारे साथ।

LIVE UPDATES

यूएई से निकारागुआ जा रहे 303 भारतीयों को फ्रांस ने हिरासत में ले लिया है। न्यूज एजेंसी राॅयटर्स की माने तो इसमें 11 बच्चे हैं। जिनके माता-पिता उनके साथ नहीं है।

बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे जेपी नड्डा के आवास पर

भारतीय कुश्‍ती महासंघ की नई बॉडी के सस्‍पेंड होने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। WFI के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण स‍िंह बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं।

तेजस्‍वी यादव ने की दयान‍िध‍ि मारन के बयान की न‍िंदा

तम‍िलनाडु के नेता दयानिधि मारन के बयान पर तेजस्‍वी यादव ने ट‍िप्‍पणी की है। उन्‍होंने कहा है कि वह इस बयान की न‍िंदा करते हैं और दूसरे राज्‍यों के नेताओं को ऐसे बयानों से बचना चाहिए।

क्र‍िसमस से पहले सजने लगे दिल्‍ली के चर्च

क्र‍िसमस से पहले दिल्‍ली के चर्च सजने लगे हैं। दिल्‍ली के Sacred Heart Cathedral Catholic Church को रंग-ब‍िरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1738817370930749873

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात दौरे पर

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात दौरे पर हैं। वह अहमदाबाद और कलोल के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पाक की नापाक साज‍िश, ड्रोन से LOC के पास ग‍िराया हथ‍ियारों का जखीरा

सीमा पार से पाकिस्‍तान अपनी नापाक साज‍िश से बाज नहीं आ रहा है। जम्‍मू कश्‍मीर पुल‍िस के मुताबिक LOC के पास ड्रोन से भारी मात्रा में हथ‍ियार गिराए गए हैं, जिन्‍हें पुल‍िस ने अपने कब्‍जे में ले ल‍िया है।

WFI के नए अध्‍यक्ष सस्‍पेंड

भारतीय कुश्‍ती संघ के चुनाव को लेकर मचे बवाल के बीच खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्‍ती महासंघ की नई बॉडी को सस्‍पेंड कर दिया है। WFI के नए अध्‍यक्ष संजय सिंह निलंब‍ित कर दिए गए हैं।

द‍िल्‍ली में सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश

क्रिसमस और न्‍यू ईयर से पहले पुल‍िस ने दिल्‍ली में सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एरोस‍िटी के एक निजी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने पांच लड़क‍ियों समेत 6 लोगों को ग‍िरफ्तार किया है।

क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले शिमला में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1738776676090425660

कल तक भारत पहुंचेगा जहाज

इंडियन कोस्टगार्ड के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम एमवी केम प्लूटो की सुरक्षा कर रहा है और उसके कल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। ICGS विक्रम कल शाम ही जहाज पर पहुंच गया और इस समय भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है।

https://twitter.com/ANI/status/1738764265681801470

बाारामूला में आतंकियों ने रिटायर्ड एसएसपी को गोली मारी

बारामूला में गैंटमुल्ला इलाके की मस्जिद में जम्मू कश्मीर पुलिस के रिटायर्ड एसएसपी को आतंकियों ने गोली मार दी।

गुरुग्राम में 2 और कोरोना पॉजिटिव, कुल मामले 4 हुए

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच गुरुग्राम में दो और संक्रमित मिले हैं। यहां पर कुल मामले 4 हो गए हैं। संक्रमित दो लोगों में एक 36 वर्षीय पुरुष है, जो इंडोनेशिया से लौटा है जबकि एक महिला है, जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

गुजरात के सूरत में शनिवार रात एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 8 अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों को इलाज चल रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1738756214966845829

भारत के शिप पर ईरान ने किया हमला- पेंटागन

अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से दावा किया है कि कल भारत आ रहे जहाज पर ईरानी ड्रोन ने हमला किया था।

https://twitter.com/ani_digital/status/1738746248520200509

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे की एक पतली परत छाई हुई है और शीतलहर की चपेट में है।

https://twitter.com/ANI/status/1738744441882751412

तमिलनाडु के मणिमुथर बांध से 1000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा

तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद तिरुनेलवेली के मणिमुथर बांध से 1000 क्यूसेक पानी थमीराबारानी नदी में छोड़ा गया कल रात बांध अपनी पूरी क्षमता पर पहुंच गया था।

https://twitter.com/ANI/status/1738738633094607298

पंबन में मछुआरों की बोट में आग लगी

रामेश्वरम के पंबन में मछली पकड़ने वाली बोट भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने में जुटी है।

https://twitter.com/ANI/status/1738735695819415933

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ