Live Updates
केरल के रास्ते बिहार पहुंचा कोरोना! पटना में मिले दो संक्रमित मरीज
कोरोना वायरस अब देश के बाकी हिस्सों में भी फैल रहा है। बिहार में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। एक पटना का रहने वाला है तो दूसरा बांका का। जांच में पता चला है कि एक मरीज केरल से तो दूसरा असम से लौटा है।
राजस्थान में मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या
राजस्थान के बांसवाड़ा में जानामेडी गांव के मंदिर के पुजारी रणछोड़ की कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। परिजनों ने सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों संग मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुकमा के गोगुंडा क्षेत्र में यह एनकाउंटर चल रहा है। खबर मिली है कि फायरिंग में 3 नक्सली घायल हो गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
बीजेपी का दावा-मोहल्ला क्लीनिक में मिल रही घटिया दवाएं
बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा और मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों में घटिया दवाएं मिल रही हैं। लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।
रामलला के विराजमान होने का निकला शुभ मुहूर्त
रामलला के विराजमान होने का शुभ मुहूर्त निकल गया है। रामलला 12:15 से 12:45 में बीच विराजमान होंगे। मेष लग्न, वृश्चिक नवांश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शुभ मुहूर्त निकालने में एक हफ्ते का समय लगा।
दिल्ली में महंगा हुआ PUC सर्टिफिकेट
दिल्ली में अब पॅाल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट बनवाना महंगा हो गया है। गाड़ियों की जांच के लिए यह सर्टिफिकेट दिया जाता है।
जम्मू सेक्टर में IB पर एक और आतंकी ढेर, ध्यान भटकाने को दुश्मन ने लगाई आग
जम्मू के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक और आतंकी के मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कि सेना की गोली से घायल हुए दूसरे आतंकी ने भी दम तोड़ दिया है। इस बीच दुश्मन पोस्ट की ओर से ध्यान भटकाने को आग लगाई जा रही है ताकि आसमान में धुएं और रोशनी की वजह से सर्विलांस डिवाइस से कुछ न दिख सके।
नेपाल में जानकी मंदिर के पुजारी आएंगे अयोध्या
नेपाल में जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी ने पुष्टि की है कि उन्हें अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता मिला है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा उनके साथी को भी बुलाया गया है।
कोविड से केरल में दो मौत, देश में कुल केस 3000 पार
कोरोनावायरस की वजह से बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 2 केरल से हैं। इसके अलावा राजस्थान और कर्नाटक में 1-1 मौत हुई है। देश में कोरोना के मामले 3000 पार कर 3420 तक पहुंच गए हैं।
कोरोना के 24 घंटे में 752 नए मामले, 4 लोगों की मौत
कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है। 21 मई के बाद एक दिन में आए ये सबसे ज्यादा मामले हैं।
भतीजी से अश्लील हरकत करने वाले चाचा को सजा
ग्वालियर की एक अदालत ने अश्लीलता पर सख्त फैसला सुनाया है। भतीजी से अश्लील हरकत करने वाले चाचा को विशेष अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई गई है। यह घटना 7 मार्च 2021 को थाटीपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। रिश्ते में लगने वाले चाचा ने 9 साल की बच्ची को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई थी।
असम में बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
असम में पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले में बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एके-47 और इन्सास राइफल की 150 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा छह मैगजीन और अन्य हथियार भी जब्त किए हैं।
आजम खां की कोर्ट में पेशी
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को सीतापुर जेल से रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन पर अपने पड़ोसियों के साथ मारपीट करने का आरोप है।
इंटरनेशनल बॉर्डर पर आतंकी ढेर
जम्मू रीजन के अखनूर क्षेत्र में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक आतंकी को घुसपैठ की कोशिश करते वक्त ढेर कर दिया है। सेना के सूत्रों के मुताबिक सर्विलांस डिवाइस के जरिए देर रात 4 आतंकियों की गतिविधियां नोटिस हुई। फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया जबकि बाकी वापस भाग गए।
अमेरिका में हिंदू मंदिर की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे
अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखे मिले है। मामले में नेवार्क पुलिस ने घटना की जांच करने का आश्वासन दिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1738380421631725573
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर FIR दर्ज
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर धारा 323, 504, 427 और 325 के तहत दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पत्नी की पिटाई की। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1738399958531989883
दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरे की घने परत छाई रही। वीडियो आरकेपूरम का है।
https://twitter.com/ANI/status/1738389620856095212
सांबा में मोर्टार फटा, एक की मौत
जम्मू के सांबा में मोर्टार फटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया है। एसएसपी बेनाम तोश ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।
https://twitter.com/ANI/status/1738361456570319053
दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए अलाव तापते दिखे लोग।
https://twitter.com/ANI/status/1738388700932005956
पुंछ हमला: राजौरी और पूंछ में इंटरनेट बैन
जम्मू कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 3 जवान घायल हो गए थे। उधर आतंकियों की तलाश में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। राजौरी और पुंछ में इंटरनेट बैन कर दिया गया है।
Aaj ki Taja Khabar: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को पदम् श्री अवार्ड लौटा दिया। उन्होंने यह अवार्ड इसलिए लौटाया क्योंकि गुरुवार को हुए रेसलिंग फैडरेशन के चुनाव में ब्रजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह चुनाव जीत गए। इसके बाद उन्होंने न्याय न मिलने की बात कहकर अवार्ड को पीएम के घर के बाहर रख दिया।
वहीं बात करें राजनीति की तो आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पूरी तरह मिशन मोड में आ चुकी है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर देर रात तक पीएम मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बैठकों का दौर चला। आज इस मीटिंग का दूसरा दिन है। उधर कर्नाटक सरकार ने पिछली भाजपा सरकार के दौरान स्कूल-काॅलेज में लागू किए गये धार्मिक कपड़ों पर से शुक्रवार को प्रतिबंध हटा दिया।
भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले जो बाइडेन को इनवाइट किया गया था लेकिन उन्होंने परेड में आने से इंकार कर दिया। दिनभर की ताजा और बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट के लिए आप बने रहिए हमारे साथ।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
3 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
8 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
9 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines