Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: VB G-RAM G पर BJP की राष्ट्रीय जागरूकता मुहिम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: VB G-RAM G को लेकर BJP देशभर में जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है. अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कल शाम एक अहम बैठक होगी. बैठक में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे.
सभी राज्यों के BJP प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे. बैठक में VB G-RAM G को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान की व्यापक रणनीति तय की जाएगी.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान VB G-RAM G पर विस्तार से ब्रीफिंग देंगे और जनता के सामने कानून की वास्तविक तस्वीर कैसे रखी जाए, इस पर दिशा-निर्देश देंगे. यह अभियान 5 जनवरी से कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध और G-RAM G को लेकर कांग्रेस के नैरेटिव का जवाब देने के मकसद से तैयार किया जा रहा है.