Live Updates
आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए कल ले सकती हैं शपथ-सूत्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना कल शपथ ले सकती हैं। सूत्रों के अनुसार वह कल शाम 4:30 बजे शपथ ले सकती है। बताया जा रहा है कि आतिशी के साथ 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। हालांकि अभी इस बारे में आम आदमी पार्टी और एलजी ऑफिस से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
मुकेश सहनी को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा
वीआईपी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह विभाग के विशेष सचिव ने इस बारे में शुक्रवार को पत्र जारी किया है। बता दें बीते मुकेश सहनी के पिता की हत्या की गई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
कश्मीर के रियासी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
कश्मीर के रियासी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में एक विशेष सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे हैं।
पुणे में धंसी सड़क, गड्ढे में समाया ट्रक
महाराष्ट्र के पुणे में सिटी पोस्ट ऑफिस परिसर का एक हिस्सा धंसने से एक ट्रक गड्ढे में पूरा समा गया। ट्रक पुणे नगर निगम का है और जल निकासी सफाई के काम के लिए वहां गया था।
कश्मीर में बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट, 1 जवान की मौत और 28 घायल
कश्मीर के बडगाम जिले के ब्रेल में बीएसएफ जवानों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में अभी तक एक बीएसएफ जवान की मौत और 28 अन्य के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट: 'CM चंद्रबाबू नायडू ने उठाया है झूठा मामला'
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी नेता जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट मामले में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अपनी सरकार की 100 दिन की विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकने के लिए तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट का झूठा मामला उठाया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61.38% हुई वोटिंग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 61.38% मतदान हुआ है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने वोटिंग का अंतिम डेटा लॉन्च किया है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 58% महिलाओं ने मतदान किया और 63% पुरुषों ने मतदान किया है।
बुलंदशहर कोर्ट बड़ा एक्शन, किसानों पर टिप्पणी करने के मामले में कंगना रनौत को पेश होने का आदेश
यूपी की बुलंदशहर कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। किसानों पर टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने अभिनेत्री और बीजेपी से सांसद कंगना रनौत को 25 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।
सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- केंद्र सरकार वापस लेगी वन नेशन वन इलेक्शन बिल
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। राजस्थान के टोंक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कई बिल ला रही है लेकिन किसी न किसी कारण से उन्हें इन बिलों को यू टर्न लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में वन नेशन वन इलेक्शन का भी शगुफा छोड़ा है जो जम्मू कश्मीर के चुनाव के चलते है, सरकार इस पर भी जरूर यू टर्न लेगी।
NEET UG पेपर लीक मामला
NEET UG पेपर लीक मामला में आज CBI ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इस चार्जशीट में 6 लोगों के नाम हैं। ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल अहसानुल हक पर साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि हक ने इम्तियाज आलम के साथ मिलकर पेपर चोरी और लीक कराने की साजिश रची। अहसानुल हक, इम्तियाज आलम, जमालुद्दीन उर्फ जमाल, अमन सिंह के साथ दो और नाम इस चार्जशीट में हैं।
पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला
दक्षिणी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला हुआ है, जिसमें 6 जवानों की मौत हुई है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तहरीक-ए-तालिबान (TTP) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, TTP लड़ाकों ने ऊपरी दक्षिण वजीरिस्तान में लाधा के पास पाकिस्तानी सेना की चौकी पर आतंकी हमला किया है।
जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगाएंगे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद अरविंद केजरीवाल फिर से पहले वाले केजरीवाल बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इसलिए उन्होंने ऐलान किया है कि वे जंतर मंतर से BJP के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। 22 सितंबर को वहां जनता की अदालत लगाएंगे। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह के ठीक एक दिन बाद वह जंतर मंतर पर जाएंगे और वहां से जनता की अदालत को संबोधित करेंगे।
कर्नाटक HC के जज की टिप्पणियों पर SC ने संज्ञान लिया
बेंगलुरु के एक मुस्लिम बहुल इलाके को पाकिस्तान बताने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की विवादास्पद टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस ने कहा है कि हम इस मुद्दे पर दिशा निर्देश जारी करेंगे। जस्टिस श्रीशानंद ने 2 टिप्पणियां की थीं। एक पाकिस्तान से जुड़ी और एक महिला वकीलों से संबंधित थी, जिन पर विवाद छिड़ गया है।
सुप्रीम कोर्ट का Youtube Channel Hack
भारत के सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक YouTube चैनल हैक कर लिया गया, जहां अदालत की कानूनी कार्यवाही की जगह Ripple Labs द्वारा विकसित XRP क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार करने वाली वीडियो अपलोड कर दी गई हैं।
पंजाब में 4 जगहों पर NIA की रेड
खालिस्तानी और गैंगस्टर के संगठन से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पंजाब में आज चार लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पिछले साल 2023 में NIA मुख्यालय में केस दर्ज किया गया था। खालिस्तान समर्थक और उससे जुड़े कई गैंगस्टर/आतंकियों के कनेक्शन मामले में कार्रवाई हो रही है। पंजाब समेत कई अन्य इलाकों में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के मोगा में स्थित बिलासपुर में रहने वाले कलवंत सिंह के यहां भी कार्रवाई हो रही है।
जातीय जनगणना पर सपा सांसद का बयान
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में जातीय जनगणना पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने एक बयान दिया है। उनका कहना है कि लोकतंत्र मे जनता की मांग को सरकार को स्वीकार करनी चाहिए। ज़ब जनता चाहती है कि जातिगत जनगणना हो तो इसमें क्या गलत है? यह पता लगना चाहिए कि क़िस जाति की कितनी संख्या है?किसके साथ क्या न्याय है, क्या अन्याय है? जनगणना का सरकार को भी फायदा है, उसी हिसाब से पॉलिसी बनाएगी। पश्चिमी यूपी अलग राज्य बनने से मैं बनूंगा मुख्यमंत्री।
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी 3 दिन के लिए अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। 21 सितंबर को वे Delaware में QUAD की बैठक में भाग लेंगे। 22 सितंबर को New York में Diaspora Summit में भारतवंशियों को सम्बोधित करेंगे। टॉप की अमेरिकी कंपनियों के मालिकों की roundtable में भी हिस्सा लेंगे। 23 सितंबर को New York में UNGA में Summit of the Future को सम्बोधित करेंगे। Sidelines पर कई देशों के नेताओं से मुलाक़ात का भी कार्यक्रम है।
डॉक्टरों का हड़ताल खत्म करने का ऐलान
पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर्स आज 42 दिन बाद काम पर लौटेंगे, लेकिन उन्होंने आंशिक रूप से काम पर लौटने का ऐलान किया है। धरना खत्म करने से पहले डॉक्टर्स स्वास्थ्य भवन से सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित CBI ऑफिस तक मार्च करेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हड़ताल आंशिक रूप से जारी रहेगी। वे अभी इमरजेंसी और जरूरी सेवाएं देंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप भी लगाएंगे। हालांकि, ओपीडी और कोल्ड ऑपरेटिंग थिएटरों के कामकाज में वे शामिल नहीं होंगे।
हरियाणा के रोहतक में गैंगवार, 3 लोगों की मौत
हरियाणा के रोहतक जिले में बीती रात गैंगवार हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग करके 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। गोलीबारी में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। राहुल बाबा गैंग ने गैंगवार की जिम्मेदारी ली है। सोनीपत रोड पर स्थित बोहर गांव के पास खूनी खेल खेला गया। मरने वाले गांव बोहर के ही हैं। एक घायल उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले का बताया जा रहा है। एसपी हिमांशु गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक अमित के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहुल बाबा गैंग की बोहर गांव के पलोटरा गैंग के साथ रंजिश चल रही है। एसपी हिमांशु गर्ग ने 4 टीमों को गठन कर दिया है।
एक घर में 4 लाशें मिलने से फैली सनसनी
महाराष्ट्र के धुले शहर में प्रमोद नगर इलाके में एक घर में 4 लोगों की लाशें मिली हैं। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान कृषि उर्वरक विक्रेता प्रवीण मानसिंह गिरासे, उनकी पत्नी गीता प्रवीण गिरासे, जो एक शिक्षिका थीं और उनके 2 बच्चों, मितेश प्रवीण गिरासे और सोहम प्रवीण गिरासे के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि प्रवीण गिरासे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई। परिवार ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया की आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज कोलकाता रेप मर्डर केस के विरोध में 41 दिन से हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स काम पर लौट आएंगे। महाराष्ट्र में एक घर में 4 लाशें मिलीं। मृतकों में 2 बच्चे शामिल हैं। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। बीती रात वैशाली में बाढ़ के पानी में 23 लोगों से भरी नाव डूब गई। हरियाणा के रोहतक जिले में बीती रात हुई गैंगवार में 3 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के वर्धा में PM विश्वकर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमरावती में मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा के जगाधरी शहर में रोड शो करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
1 hr agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines