हमें न्याय मिलेगा या नहीं- संजय राउत
गणपति पूजन के लिए पीएम मोदी के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर जाने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "गणपति उत्सव चल रहा है, लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि पीएम अब तक कितने घरों में गए हैं, लेकिन पीएम सीजेआई के घर गए और उन्होंने साथ में आरती की। अगर संविधान का संरक्षक राजनेताओं से मिलता है, तो इससे लोगों के मन में संदेह पैदा हो सकता है। महाराष्ट्र का हमारा मामला सीजेआई चंद्रचूड़ के समक्ष सुनवाई चल रही है, इसलिए हमें संदेह है कि हमें न्याय मिलेगा या नहीं, क्योंकि पीएम इस मामले में दूसरी पार्टी हैं। हमारे मामले में, दूसरी पार्टी केंद्र सरकार है। मुख्य न्यायाधीश को इस मामले से खुद को दूर कर लेना चाहिए, क्योंकि मामले में दूसरी पार्टी के साथ उनके संबंध खुले तौर पर दिखाई दे रहे हैं।