Live Updates
21:39 (IST) 15 Oct 2024
श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी

श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत खराब होने की सूचना है। कमजोरी और बैचेनी बढ़ने के बाद मंगलवार शाम उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फोन पर उनका हालचाल लिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

20:48 (IST) 15 Oct 2024
प्रतापगढ़ के पूर्व बीजेपी सांसद संगम लाल के भतीजे ने मुंबई में की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से पूर्व बीजेपी सांसद संगम लाल के भतीजे ने मुंबई में आत्महत्या की है। मृतक का नाम सागर राम कुमार गुप्ता था, उसने अंधेरी में इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है।

---विज्ञापन---

19:46 (IST) 15 Oct 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान पहुंचे, SCO Summit में लेंगे हिस्सा

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंच गए हैं। बता दें विदेश मंत्री 9 साल में पहली बार पाकिस्तान पहुंचे हैं। उनके स्वागत में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डिनर रखा है।

16:42 (IST) 15 Oct 2024
जगदलपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

जगदलपुर से बड़ी खबर आ रही है, यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। दरअसल, इस फ्लाइट ने दोपहर 1 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे 1 बजकर 12 मिनट पर इसे वापस जगदलपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के एक हिस्से की खिड़की टूटने के कारण ऐसा हुआ। इस दौरान फ्लाइट में 70 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

---विज्ञापन---

16:01 (IST) 15 Oct 2024
वायनाड और नांदेड़ में इस तारीख को वोट‍िंग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सीट केरल की वायनाड पर 13 नवंबर और महाराष्‍ट्र की नांदेड़ में 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जबक‍ि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

16:06 (IST) 15 Oct 2024
केदारनाथ व‍िधानसभा सीट पर इस तारीख को चुनाव

केदारनाथ व‍िधानसभा सीट पर 20 नवंबर को चुनाव होंगे। यहां पर भी उप चुनाव हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

15:56 (IST) 15 Oct 2024
झारखंड में इस तारीख को होंगे चुनाव, इतने चरणों में होगी वोट‍िंग

झारखंड में व‍िधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। पहले चरण की वोट‍िंग 13 नवंबर को होगी। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होगा। दूसरे चरण की वोट‍िंग 20 नवंबर को होगी। चुनाव पर‍िणामों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

15:52 (IST) 15 Oct 2024
महाराष्‍ट्र में तारीखों का ऐलान, 20 नवंबर को होंगे चुनाव

महाराष्‍ट्र में व‍िधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। 20 नवंबर को एक ही चरण में वोट‍िंग और 23 नवंबर को वोटों की ग‍िनती होगी।

---विज्ञापन---

15:43 (IST) 15 Oct 2024
झारखंड में कुल 2.6 करोड़ वोटर्स

झारखंड में कुल 2.6 करोड़ वोटर्स हैं। यहां शहरी बूथ कम हैं और ग्रामीण बूथ ज्‍यादा हैं। यहां भी मह‍िला बूथ बनाए जाएंगे।

15:42 (IST) 15 Oct 2024
महाराष्‍ट्र में 9.63 करोड़ वोटर्स

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया क‍ि महाराष्‍ट्र में कुल 4.66 करोड़ मतदाता हैं, ज‍िनमें से 4.66 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। महाराष्‍ट्र में मह‍िला बूथ भी बनाएं बनाए जाएंगे।

---विज्ञापन---

15:39 (IST) 15 Oct 2024
हमने जम्‍मू कश्‍मीर में चुनाव कराया

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा क‍ि कई लोगों को जम्‍मू कश्‍मीर में चुनावों को लेकर शक था। लेक‍िन हमने कहा था क‍ि दुन‍िया नापाक इरादों के श‍िकस्‍त देखेगी। हमने यह कर द‍िखाया। कोई भी वाइलेंस नहीं हुआ। एक भी लाठी नहीं, एक भी गोली नहीं चली।

15:37 (IST) 15 Oct 2024
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने हर‍ियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर में सफल चुनावों के संपन्‍न कराने के ल‍िए आवाम को धन्‍यवाद क‍िया है।

---विज्ञापन---

15:23 (IST) 15 Oct 2024
थोड़ी देर में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

चुनाव आयोग बस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने वाला है। चुनाव आयोग महाराष्‍ट्र और झारखंड में व‍िधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके साथ ही यूपी समेत कई राज्‍यों में होने वाले उप चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जा सकती है।

14:19 (IST) 15 Oct 2024
वक्फ विधेयक पर JPC की बैठक

वक्फ विधेयक पर JPC की बैठक हुई है, जिससे कई विपक्षी दलों के सांसद नाराज होकर बाहर निकले। वक्फ विधेयक पर संयुक्त समिति की बैठक आज दिल्ली में हुई। विपक्षी दलों के कई सांसदों ने भाजपा सदस्य पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मीटिंग से वॉकआउट किया।

---विज्ञापन---

14:02 (IST) 15 Oct 2024
बाबा सिद्दीकी केस में बड़ा अपडेट

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति का नाम हरीश है, जिसकी स्क्रैप की दुकान पर पुणे में धर्मराज और शिवप्रसाद गौतम काम करते थे। हरीश ने इस वारदात को अंजाम देने से कुछ दिन पहले शिवकुमार और धर्मराज को नया मोबाइल खरीद कर दिया था। हरीश को भी इस वारदात की पूर्ण जानकारी थी।

बाबा सिद्दीक़ी केस की जांच करते हुए पुलिस ने फायरिंग वाली जगह से 100 मीटर दूर एक काला बैग बरामद किया है। आरोपियों ने इस काले बैग को फेंका था। बैग में पिस्टल और कुछ पेपर मिले हैं। यह हत्याकांड में इस्तेमाल गन हो सकता है।

13:37 (IST) 15 Oct 2024
बहराइच पीड़ितों से मुख्यमंत्री की मुलाकात

बहराइच हिंसा में मारे गए मृतक गोपाल मिश्र के माता, पिता पत्नी और चचेरा भाई, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह और महसी ब्लाक प्रमुख के साथ CM योगी आदित्यनाथ से मिलने 5 कालीदास मार्ग CM आवास पर पहुंचे। मुलाकात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मामले और कार्रवाई का जायजा लेंगे।

---विज्ञापन---

12:00 (IST) 15 Oct 2024
उत्तर प्रदेश में आज एक अध्यादेश हो सकता लागू

उत्तर प्रदेश में खाने के सामान में थूकने और फर्जी नाम से बेचने पर अंकुश लगाने का अध्यादेश आएगा। आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर 2 अध्यादेशों को लेकर चर्चा होगी। खाद्य पदार्थों में थूकने व फर्जी नाम से बेचने की प्रवृति पर राज्य सरकार सख़्त हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधि आयोग, गृह विभाग, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण एवं थूकना प्रतिषेध अध्यादेश 2024 और UP प्रिवेंशन ऑफ़ कंटेमिनेशन इन फ़ूड अध्यादेश 2024 लाकर इस प्रवृत्ति पर पूरी तरह से अंकुश लगाएगी।

11:25 (IST) 15 Oct 2024
दिल्ली में आज प्रदूषण पर हाई लेवल मीटिंग

दिल्ली सरकार ने आज 12 बजे प्रदूषण पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। CM आतिशी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली में कल पटाखों पर बैन जारी रखते हुए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आज GRAP वन लागू हुआ है।

---विज्ञापन---

10:36 (IST) 15 Oct 2024
ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले जालौन चौराहे पर रात्रि में लड़की को उसके जानकार रामजी सोनी ने गोली मार दी। घायल लड़की को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। लड़की की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसको मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सीओ, सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली पुलिस फोर्स पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी।

09:39 (IST) 15 Oct 2024
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान आज

चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग ने आज दोपहर साढ़े 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। आयोग इसमें महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम के बारे में बताएगा।

---विज्ञापन---

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो भारत और कनाडा के बीच हरदीप सिंह निज्जर के कारण विवाद बढ़ गया है और दोनों देशों ने एक-दूसरे के डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने के लिए कह दिया है। बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन जुलूस को टारगेट करके हमला किया गया है। हिंदुओं पर ईंट-पत्थर से हमला करते हुए दुर्गा पंडाल पर बम फेंका गया। आज पंजाब में पंचायत चुनाव मतदान है। बहराइच के पीड़ित परिवार से आज CM योगी मुलाकात कर सकते हैं। आज मणिपुर के कुकी, मैतेई और नगा समुदाय के विधायक पहली बार दिल्ली में जॉइंट मीटिंग करके विवाद सुलझाने पर चर्चा करेंगे। आज से पाकिस्तान में SCO समिट शुरू हो रहा है। इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ...