Live Updates
जम्मू कश्मीर में 3 आतंकी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में हथियारों के साथ 3 आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। सुरक्षाबलों को अनंतनाग के कोकेरनाग एरिया में यह कामयाबी सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली। बता दें कि 3 दिन पहले सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर पहलगाम हमले के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था। जम्मू कश्मीर में सेना और सुरक्षाबल मिलकर ऑपरेशन महादेव और ऑपरेशन शिवशक्ति चला चुके हैं।
भारत-पाकिस्तान सरहद से घुसपैठिया गिरफ्तार
भारत-पाकिस्तान सरहद से पाकिस्तानी घुसपैठिया काबू किया गया है। अमृतसर के थाना अजनाला के तहत आने वाली BOP शाहपुर से 117 बटालियन के जवानों ने घुसपैठिये को काबू किया, जेा आज सुबह सरहद के रास्ते से पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुआ था। घुसपैठिये की पहचान वसहिम वासी पाकिस्तान के तौर पर हुई है। बीएसएफ के अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से घुसपैठिये से पूछताछ की जा रही है।
मालेगांव मामले पर बोले गोवा CM प्रमोद सावंत, 'हिंदू, भगवा आतंकवादी नहीं हो सकता'
मालेगांव मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि कोई हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता, भगवा आतंकवाद हो ही नहीं सकता। मालेगांव के फैसले के वर्षों बाद, यह साबित हो गया है। यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो इतने सालों से भगवा आतंकवाद, हिंदू आतंकवाद की बात करते रहे हैं, इसलिए मैं अदालत के फैसले का स्वागत करता हूं। सत्य को हमेशा न्याय मिलता है और वह न्याय अब मिला है।
पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद क्या बोले सीएम मोहन यादव?
'चुनाव आयोग जो कर रहा है वह देशद्रोह है', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि हमने कहा है कि वोटों की चोरी हो रही है और अब हमारे पास खुला और पक्का सबूत है कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल है। मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा, मैं इसे सौ प्रतिशत प्रमाण के साथ कह रहा हूं। जैसे ही हम इसे जारी करेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चुराने के लिए काम कर रहा है। हमें मध्य प्रदेश चुनाव, लोकसभा चुनाव में संदेह था। महाराष्ट्र चुनाव के दौरान हमारा संदेह और बढ़ गया। हमने छह महीने तक अपनी जांच की और जो हमें मिला वह एक परमाणु बम है। जब यह परमाणु बम फटेगा तो चुनाव आयोग देश में दिखाई नहीं देगा। जो भी चुनाव आयोग में यह कर रहा है, ऊपर से नीचे तक... हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे क्योंकि वे भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं। यह देशद्रोह है और उससे कम कुछ नहीं।
'भगवा' और 'सनातन' को आतंकवादी नहीं माना जा सकता- भाजपा सांसद अरुण गोविल
मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा है कि 'भगवा' और 'सनातन' को आतंकवादी नहीं माना जा सकता। उनका न पहले कोई संबंध था, न अब है और न कभी होगा। ये दो शब्द बहुत पवित्र हैं और आतंकवाद एक बहुत ही दुर्भावनापूर्ण शब्द है। विपक्ष की शुरू से ही रणनीति एक झूठी कहानी को बढ़ावा देने और इसके लिए अपना पूरा प्रयास समर्पित करने की रही है। धर्म का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन कभी-कभी एक विशिष्ट धर्म के कुछ व्यक्ति ही आतंकवादी कृत्यों में शामिल होते हैं।
सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती- समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव
SIR पर चल रहे विवाद पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि इससे सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल उठते हैं कि चुनाव से ठीक पहले यह कवायद क्यों की जा रही है? 60 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, इसका मतलब है कि सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती।
वहीं मालेगांव विस्फोट मामले के फैसले पर उन्होंने कहा कि अदालत ने कहा है कि सबूतों के अभाव में आरोपियों को बरी किया जा रहा है, इसका मतलब है कि संदेह बना हुआ है। इस फैसले का समय सवाल खड़े करता है क्योंकि यह ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने की चर्चाओं के बीच आया है।
दिल्ली AIIMS अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल
राज्यसभा की कार्रवाई 12 बजे के लिए स्थगित
SIR के विरोध में INDIA के सांसदों का प्रदर्शन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास कार्यालय में लगाईं झाड़ू
दिल्ली: 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' अभियान की शुरुआत करते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईएसबीटी कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में कचरे के ढेर को साफ किया।
मंडी में भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध
हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंडोह बांध के पास भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। माना जा रहा है कि कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है: साक्षी वर्मा, SP मंडी अधिकारी मौके पर हैं और मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
भंडारा में भारी बारिश के बाद टूटी झील
भंडारा, महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण आज सुबह सकोली की मुख्य झील टूट गई, जिससे आसपास के खेतों में बाढ़ आ गई
राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारी बारिश से बिगड़े हालात, सभी स्कूलों में छुट्टी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 70+ देशों पर रेसिप्रोकल किए टैरिफ लागू
AAP सांसद ने भारत पर लगाये गए टैरिफ पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में दिया कार्य स्थगन नोटिस
महाराष्ट्र: माणिकराव कोकाटे से छीना गया कृषि मंत्रालय
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री माणिकराव कोकाटे को महाराष्ट्र का नया खेल मंत्री नियुक्त किया गया है, उन्हें कृषि मंत्रालय से हटा दिया गया है।
करनाल: यमुना नहर में कार गिरने से एक महिला की मौत
मैक्सिको को 90 दिनों का एक्सटेंशन, 1 अगस्त से नहीं लगेगा अमेरिकी टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने मैक्सिको को 90 दिनों का एक्सटेंशन दिया है। मेक्सिको पर 1 अगस्त से टैरिफ लागू हो रहा था, लेकिन ट्रंप ने इसे 90 दिन आगे बढ़ा दिया है। ट्रंप ने मैक्सिको के राष्ट्रपति से बात करने के बाद यह फैसला लिया है।
Aaj ki taaza khabar LIVE: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। टैरिफ को लेकर अमेरिका पर सभी निगाहें टिकी हुई हैं। 1 अगस्त से अमेरिका द्वारा घोषित टैरिफ कई जगहों पर लागू हो रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से आयात किए जा रहे सभी वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, ये सात अगस्त से लागू होगा। इसका असर भारत से निर्यात हो रही चीजों पर पड़ने वाला है। 31 जुलाई को संसद में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बयान के बाद इस पर चर्चा हो रही है।
वहीं भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्से बढ़ की चपेट में हैं।
वहीं बिहार चुनाव के मद्देनजर वहां के राजनीतिक हलचल भी तेज है। रक्षाबंधन के बाद तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार में जनसभाएं करेंगे। इंडिया गठबंधन के नेता बिहार के सभी जिलों में रैलियां संबोधित करेंगे। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
34 mins agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
44 mins agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
1 hr agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
3 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
3 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
3 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
4 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
5 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines