दिल्ली पुलिस ने द्वारका में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स माफिया के ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ईरान हमसे समझौता करना चाहता है लेकिन जो बात मुझे पसंद नहीं आती कि वो मुझसे बहुत सम्मान के साथ बात करते हैं लेकिन टीवी पर कहते हैं कि हमने राष्ट्रपति से बात नहीं की.
---विज्ञापन---
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल की जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी.
---विज्ञापन---
UAE पर ईरान ने आज फिर एक बार ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया. दुबई का डिफेंस सिस्टम हमले को नाकाम करने की लगातार कोशिश कर रहा है.
---विज्ञापन---
मोदी कैबिनेट ने कपास उत्पादकता बढ़ाने के लिए ‘कपास कांति मिशन’ को मंजूरी दी है. 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का FRP तय किया गया है. गुजरात के वडिनार में जहाज मरम्मत सुविधा को मंजूरी मिली है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
Assembly Election 2026 LIVE: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “असम में लोगों ने एक बार फिर BJP पर अपना भरोसा जताया है. यह एक सच है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने वहां करीब 50,000 मुसलमानों को विस्थापित किया था, और फिर भी वे चुनाव जीत सकते हैं. यह बात कि हम कांग्रेस को वोट देंगे, लेकिन इसका नतीजा क्या निकला? BJP जीत रही है. अगर अजमल साहब (AIUDF के अध्यक्ष) के पास ज़्यादा विधायक होते, तो इससे असम के 30% मुसलमानों की आवाज और मजबूत होती…”
---विज्ञापन---
Assembly Election 2026 LIVE: गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूँ। प्रधानमंत्री पर आपने जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम आपके बहुत आभारी हैं। असम में विकास की गंगा निरंतर बहती रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और असम सरकार ‘डबल सरकार’ के रूप में मिलकर काम करेंगी। हिंदुओं ने हमें जिताने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, और मुझे पूरा विश्वास था कि हिंदू समुदाय और असम के मुसलमान हमारे पक्ष में ही मतदान करेंगे…”
Assembly Election 2026 LIVE: BJP सांसद राहुल घोष ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC की उस साजिश का करारा जवाब दिया है, जिसके तहत वह पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थी…सनातनियों ने एकजुट होकर राज्य में सत्ता का यह परिवर्तन लाया है…BJP सरकार राज्य में विकास लाएगी.’
---विज्ञापन---
Assembly Election 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनावों में BJP की जीत पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “उसी चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और केरल, दोनों जगहों पर चुनाव करवाए। केरल में लोकतंत्र की जीत हुई, लेकिन बंगाल में यह एक समस्या बन गया। कोई एक पक्ष चुन लीजिए… गृह मंत्री अमित शाह पर अभिषेक बनर्जी की टिप्पणियां नगण्य हैं… सरकार बनने दीजिए, CM का शपथ ग्रहण समारोह होने दीजिए, फिर CM तय करेंगे कि किसे प्राथमिकता देनी है। हालांकि, एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर मैं कहता हूं कि राष्ट्रीय हित ही BJP की सबसे बड़ी प्राथमिकता है…“
Assembly Election 2026 LIVE: MK Stalin ने X पर एक पोस्ट किया है इसमें उन्होंने उन सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन किया था, और हर एक वोट को भरोसे की निशानी बताया.
उन्होंने बताया कि गठबंधन को 1.54 करोड़ वोट मिले, और जीतने वाली पार्टी से वोटों का अंतर सिर्फ़ 3.52% का था. उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे मतदाताओं का व्यक्तिगत रूप से शुक्रिया अदा करें. इस बात पर जोर देते हुए कि DMK लोगों की सेवा करना जारी रखेगी—चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में—Stalin ने पार्टी की विचारधारा और पेरियार, अन्ना और करुणानिधि की विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, और भविष्य में वापसी का विश्वास भी जताया.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar 5th May: आज 5 मई मगंलवार है. विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में जहां कई राज्यों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, वहीं तमिलनाडु में विजय की TVK पार्टी ने सियासी हलचल तेज कर दी है. वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में विधानसभा चुनाव परिणामों (पश्चिम बंगाल, असम, आदि) के बाद भव्य धन्यवाद समारोह/विजय उत्सव में शामिल होंगे, जहां पार्टी नेतृत्व के साथ वे विजय उत्सव मनाएंगे. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की चुनावी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और धन्यवाद समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---