Aaj Ki Taaza Khabar 5th May: 'खेल मत खेलो...', ईरान पर ट्रंप ने फिर साधा निशाना

Aaj Ki Taaza Khabar 5th May: आज 5 मई मगंलवार है. विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में जहां कई राज्यों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, वहीं तमिलनाडु में विजय की TVK पार्टी ने सियासी हलचल तेज कर दी है.  वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में विधानसभा चुनाव परिणामों (पश्चिम बंगाल, असम, आदि) के बाद भव्य धन्यवाद समारोह/विजय उत्सव में शामिल होंगे, जहां पार्टी नेतृत्व के साथ वे विजय उत्सव मनाएंगे.

NEWS.jpg

Aaj Ki Taaza Khabar 5th May: आज 5 मई मगंलवार है. विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में जहां कई राज्यों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, वहीं तमिलनाडु में विजय की TVK पार्टी ने सियासी हलचल तेज कर दी है.  वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में विधानसभा चुनाव परिणामों (पश्चिम बंगाल, असम, आदि) के बाद भव्य धन्यवाद समारोह/विजय उत्सव में शामिल होंगे, जहां पार्टी नेतृत्व के साथ वे विजय उत्सव मनाएंगे. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की चुनावी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और धन्यवाद समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar 5th May LIVE: ड्रग्स माफिया पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस ने द्वारका में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स माफिया के ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन किया

Aaj Ki Taaza Khabar 5th May LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने ईरान पर फिर निशाना साधा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ईरान हमसे समझौता करना चाहता है लेकिन जो बात मुझे पसंद नहीं आती कि वो मुझसे बहुत सम्मान के साथ बात करते हैं लेकिन टीवी पर कहते हैं कि हमने राष्ट्रपति से बात नहीं की.

Aaj Ki Taaza Khabar 5th May LIVE: गाजियाबाद समेत कई शहरों में बारिश और ओले गिरे

Aaj Ki Taaza Khabar 5th May LIVE: बंगाल की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल की जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी.

Aaj Ki Taaza Khabar 5th May LIVE: ईरान ने UAE पर फिर किया हमला

UAE पर ईरान ने आज फिर एक बार ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया. दुबई का डिफेंस सिस्टम हमले को नाकाम करने की लगातार कोशिश कर रहा है.

Assembly Election 2026 LIVE: सुवेंदु अधिकारी ने जैन मंदिर में की पूजा अर्चना

Assembly Election 2026 LIVE: राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की मीटिंग

Assembly Election 2026 LIVE: एविएशन, MSME और कृषि क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के पैकेजों को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने कपास उत्पादकता बढ़ाने के लिए ‘कपास कांति मिशन’ को मंजूरी दी है. 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का FRP तय किया गया है. गुजरात के वडिनार में जहाज मरम्मत सुविधा को मंजूरी मिली है.

Assembly Election 2026 LIVE: सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी ऑफिस में जीत का जश्न मनाया

Assembly Election 2026 LIVE: CM ममता बनर्जी के इस्तीफे वाले बयान पर बोले सुवेंदु अधिकारी

Assembly Election 2026 LIVE: नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

Assembly Election 2026 LIVE: INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी मेरे साथ हैं- ममता

Assembly Election 2026 LIVE: चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Assembly Election 2026 LIVE: तिरुवनंतपुरम में राज्य BJP ऑफिस में नए चुने गए विधायकों का स्वागत किया गया

Assembly Election 2026 LIVE: दिल्ली में केसी वेणुगोपाल का हुआ शानदार स्वागत

Assembly Election 2026 LIVE: असम में लोगों ने एक बार फिर BJP पर अपना भरोसा जताया है- AIMIM अध्यक्ष

Assembly Election 2026 LIVE: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "असम में लोगों ने एक बार फिर BJP पर अपना भरोसा जताया है. यह एक सच है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने वहां करीब 50,000 मुसलमानों को विस्थापित किया था, और फिर भी वे चुनाव जीत सकते हैं. यह बात कि हम कांग्रेस को वोट देंगे, लेकिन इसका नतीजा क्या निकला? BJP जीत रही है. अगर अजमल साहब (AIUDF के अध्यक्ष) के पास ज़्यादा विधायक होते, तो इससे असम के 30% मुसलमानों की आवाज और मजबूत होती..."

Assembly Election 2026 LIVE: मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूँ- हिमंत सरमा

Assembly Election 2026 LIVE: गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूँ। प्रधानमंत्री पर आपने जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम आपके बहुत आभारी हैं। असम में विकास की गंगा निरंतर बहती रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और असम सरकार 'डबल सरकार' के रूप में मिलकर काम करेंगी। हिंदुओं ने हमें जिताने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, और मुझे पूरा विश्वास था कि हिंदू समुदाय और असम के मुसलमान हमारे पक्ष में ही मतदान करेंगे..."

Assembly Election 2026 LIVE: TMC बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थी- BJP सांसद

Assembly Election 2026 LIVE: BJP सांसद राहुल घोष ने कहा, 'पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC की उस साजिश का करारा जवाब दिया है, जिसके तहत वह पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थी...सनातनियों ने एकजुट होकर राज्य में सत्ता का यह परिवर्तन लाया है...BJP सरकार राज्य में विकास लाएगी.'

Assembly Election 2026 LIVE: केरल में लोकतंत्र की जीत हुई, लेकिन बंगाल में यह एक समस्या बन गया- सुकांत मजूमदार

Assembly Election 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनावों में BJP की जीत पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “उसी चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और केरल, दोनों जगहों पर चुनाव करवाए। केरल में लोकतंत्र की जीत हुई, लेकिन बंगाल में यह एक समस्या बन गया। कोई एक पक्ष चुन लीजिए... गृह मंत्री अमित शाह पर अभिषेक बनर्जी की टिप्पणियां नगण्य हैं... सरकार बनने दीजिए, CM का शपथ ग्रहण समारोह होने दीजिए, फिर CM तय करेंगे कि किसे प्राथमिकता देनी है। हालांकि, एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर मैं कहता हूं कि राष्ट्रीय हित ही BJP की सबसे बड़ी प्राथमिकता है...“

Assembly Election 2026 LIVE: हमारे और उनके बीच वोटों का अंतर सिर्फ़ 3.52 प्रतिशत है- एमके स्टालिन

Assembly Election 2026 LIVE: MK Stalin ने X पर एक पोस्ट किया है इसमें उन्होंने उन सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन किया था, और हर एक वोट को भरोसे की निशानी बताया.

उन्होंने बताया कि गठबंधन को 1.54 करोड़ वोट मिले, और जीतने वाली पार्टी से वोटों का अंतर सिर्फ़ 3.52% का था. उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे मतदाताओं का व्यक्तिगत रूप से शुक्रिया अदा करें. इस बात पर जोर देते हुए कि DMK लोगों की सेवा करना जारी रखेगी—चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में—Stalin ने पार्टी की विचारधारा और पेरियार, अन्ना और करुणानिधि की विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, और भविष्य में वापसी का विश्वास भी जताया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज शाम संवाददाताओं से बात करेंगी ममता बनर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज शाम 4 बजे कालीघाट निवास पर संवाददाताओं से बात करेंगी ममता बनर्जी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाला जाएंगे राजनाथ सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजनाथ सिंह आज कोलकाता पहुंच रहे हैं. आज ही भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना जा सकता है. वहीं, शुभेन्दु अधिकारी के नाम की प्रबल सम्भावना है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK नेता आधव अर्जुन विजय के घर पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई, तमिलनाडु: TVK नेता और विल्लीवाक्कम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार, आधव अर्जुन, TVK प्रमुख विजय के आवास पर पहुंचे.

TVK ने राज्य की कुल 234 सीटों में से 108 सीटें जीतकर, राज्य की सबसे बड़ी एकल पार्टी का दर्जा हासिल किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज चुनावी जीत के उत्सव में होंगे शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में विधानसभा चुनाव परिणामों (पश्चिम बंगाल, असम, आदि) के बाद भव्य धन्यवाद समारोह/विजय उत्सव में शामिल होंगे.

गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की चुनावी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और धन्यवाद समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे.

तमिलनाडु में अभिनेता विजय जोसेफ ने जोरदार जीत के बाद आज सुबह 8 बजे अपनी पार्टी TVK' के विधायकों की बैठक बुलाई.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज, 5 मई 2026 को, नई दिल्ली में राजनीतिक मुलाकातें करेंगी. इसके अलावा वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से दोपहर 12 बजे मुलाकात करेंगी, जो AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे. सुबह 10:40 बजे वे राघव चड्ढा और अन्य सांसदों से भी मिलेंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK प्रमुख विजय ने बुलाई बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में अभिनेता विजय जोसेफ ने जोरदार जीत के बाद आज सुबह 8 बजे अपनी पार्टी TVK' के विधायकों की बैठक बुलाई है. यह बैठक पनयूर में होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM भगवंत मान और AAP विधायक राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़: CM भगवंत मान और AAP विधायकों के राष्ट्रपति से मिलने के मामले पर पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, 'पंजाब की जनता ने हमारे विधायकों के जरिए कुछ लोगों पर भरोसा जताया था, लेकिन अब उन्होंने उस भरोसे को तोड़ दिया है और चले गए हैं. उन्हें वापस बुलाया जाना चाहिए, उनकी मान्यता रद्द की जानी चाहिए; यही हमारी मांग है... मुझे नहीं लगता कि पंजाब BJP के लिए इतना आसान राज्य होगा... मुझे नहीं लगता कि पंजाब की जनता BJP को जरा भी समर्थन देगी.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ