Live Updates
Breaking News Live Updates: भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है- पीएम मोदी
Breaking News Live Updates: यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री जैसे मंच को संबोधित करना गर्व की बात-PM
Breaking News Live Updates: यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री में पीएम मोदी का संबोधन
Breaking News Live Updates: पीएम मोदी ने यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री में CEOs से मुलाकात की
Breaking News Live Updates: स्वीडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस' से सम्मानित किया
Breaking News Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर नगर निगम द्वारा नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया
Breaking News Live Updates: गोथेनबर्ग में पीएम मोदी को देखने के लिए उमड़ी भीड़
Breaking News Live Updates: स्वीडन में पीएम मोदी का शानदार स्वागत
Breaking News Live Updates: केरलम के मनोनीत CM वीडी सतीसन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोक भवन पहुंचे
Breaking News Live Updates: पीएम मोदी को एयरपोर्ट छोड़ने आए नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री
Netherlands के Schipol Airport पर प्रधानमंत्री मोदी को विदा करने उनके साथ प्रधानमंत्री Rob Jetten आए.
Breaking News Live Updates: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई एग्मोर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया
Breaking News Live Updates: PM मोदी ने नीदरलैंड में अफ्सलुइटडिज्क बांध का दौरा किया
Breaking News Live Updates: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन
Breaking News Live Updates: गांधीनगर, गुजरात: अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...जो लोग डिज़ाइन को अपने करियर के तौर पर चुनते हैं, उनकी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके उद्यम और आवश्यकताओं पर विचार किया जाना चाहिए। NID में ऐसी व्यवस्थाएँ की जानी चाहिए, शायद किसी अलग विभाग के ज़रिए, क्योंकि यहाँ डिज़ाइनर तो हैं, लेकिन वे लोग नहीं जो इसके व्यावसायिक पहलू को संभालते हैं। NID को इन दोनों को एक साथ लाना चाहिए। तभी हम डिज़ाइन की पूरी क्षमता का लाभ उठा पाएँगे, और छात्र बिना किसी हिचकिचाहट के इसे अपने करियर के रूप में अपना पाएँगे।"
Breaking News Live Updates: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी के सुदर्शनालय पहुंचे
Breaking News Live Updates: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी के सुदर्शनालय पहुंचे.
Breaking News Live Updates: अगर कोई अवैध अतिक्रमण है, तो बुलडोजर को उसे गिरा देना चाहिए- हुमायूं कबीर
Breaking News Live Updates: मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR पर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा, "उनका किसी गलत काम से जुड़ाव रहा होगा, या उन्होंने किसी को धमकाया होगा... जांच अधिकारी इसकी जांच करेंगे..."
राज्य में बुलडोजर कार्रवाई पर वह कहते हैं, "अगर कोई अवैध अतिक्रमण है, तो बुलडोजर को उसे जरूर गिरा देना चाहिए..."
Breaking News Live Updates: केंद्र सरकार द्वारा चांदी की सिल्लियों के आयात पर रोक
Breaking News Live Updates: सूरत, गुजरात: केंद्र सरकार द्वारा चांदी की सिल्लियों के आयात पर रोक लगाने के मामले में, जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के ज़ोनल चेयरमैन दीपक चोकशी ने कहा, "...इससे भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बन गई है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में, मांग की कमी और कम खपत के कारण कीमतें नीचे जा सकती हैं। सोने पर 15% आयात शुल्क होने के कारण, ग्राहक कम खरीदारी करेंगे। निवेशकों को सोने और चांदी की सिल्लियों का आयात करने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुज़रना पड़ेगा... ज्वेलरी कारोबारियों के लिए, इस साल हम अपने सामान्य कारोबार का केवल 20% ही कर पाएंगे... छोटी खरीदारी पर कोई रोक या समस्या नहीं है..."
Breaking News Live Updates: शिक्षा मंत्रालय 12 बजे करेगा प्रेस कांफ्रेंस
Breaking News Live Updates: शिक्षा मंत्रालय 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा, जिसमे ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर चर्चा की जाएगी. दरअसल, सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 के परिणाम घोषित होने के बाद, कई छात्रों, परिवारों और शिक्षकों ने इस वर्ष लागू की गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (ओएसएम) को लेकर चिंता जताई है.
सीबीएसई के अनुसार, ओएसएम से अंकों की गणना, पोस्टिंग और अपलोडिंग में होने वाली त्रुटियां दूर हो जाती हैं. छात्रों और शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं और उम्मीद से कम अंक मिलने की शिकायत की थी.
Breaking News Live Updates: लखनऊ में अवैध चैंबरों पर बुलडोजर एक्शन
Breaking News Live Updates: लखनऊ में अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, जिला कोर्ट के आसपास चैंबर, दुकानों पर कार्रवाई की गई है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन किया गया है. इस दौरान 240 अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है.
Breaking News Live Updates: राजस्थान के नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा
Breaking News Live Updates: राजस्थान के नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बता दें कि बस और कार की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई.
Breaking News Live Updates: साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन ने तमिलनाडु सीएम विजय से मुलाकात की
Breaking News Live Updates: साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन ने तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति से मुलाकात की है. उन्होंने सीएम के आगे 6 अहम डिमांड भी रखी हैं. कमल हासन ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर की हैं.
Breaking News Live Updates: इजरायल की टॉप सीक्रेट मिसाइल कंपनी में जोरदार धमाका
Breaking News Live Updates: इजरायल के बेट शेमेश (Beit Shemesh) इलाके में एक बेहद शक्तिशाली धमाका हुआ है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाका Tomer Company में हुआ. 'Tomer' इजरायल की सरकारी डिफेंस फर्म है, जो देश के सबसे एडवांस मिसाइल इंटरसेप्टर 'Arrow 2' और 'Arrow 3' के रॉकेट इंजन बनाती है.
इजरायली अधिकारियों की ओर से इसे एक 'नियंत्रित विस्फोट'बताया जा रहा है, लेकिन रक्षा विशेषज्ञों और ग्राउंड रिपोर्ट्स के आधार पर इस दावे को खारिज किया जा रहा है.
मौजूदा क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए, Israel के सबसे संवेदनशील टारगेट को निशाना बनाए जाने के पीछे किसी बाहरी साजिश या तोड़फोड़ की आशंका को भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा रहा.
Breaking News Live Updates: दिल्ली में फिर बढ़े सीएनजी के दाम
Breaking News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. इससे पहले गैस कंपनियों ने दो रुपए की बढ़ोतरी की थी. दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए हो गई है.
Breaking News Live Updates: दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग
Breaking News Live Updates: दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई. आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा.
Breaking News Live Updates: NEET मामले में किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई- AAP सांसद
Breaking News Live Updates: दिल्ली | NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "22 लाख छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है, फिर भी किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई है... हालांकि पेपर लीक को लेकर एक कानून बनाया गया है, लेकिन उसमें पर्याप्त प्रभावशीलता की कमी है..."
Breaking News Live Updates: सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी
Breaking News Live Updates: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति ने 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026' जारी करके सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 (भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) करने की कृपा की है; इस अध्यादेश ने 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956' में और संशोधन किया है..."
Breaking News Live Updates: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकालेश्वर की भस्म आरती
Breaking News Live Updates: उज्जैन, मध्य प्रदेश: मंदिर के पुजारियों ने सुबह महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकालेश्वर की दिव्य 'भस्म आरती' की.
Breaking News: हिमाचल प्रदेश के 4 नगर निगमों के लिए आज वोट डाले जाएंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी. 4 नगर निगमों के 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं, इसके नतीजे 31 मई को आएंगे. पीएम मोदी आज नीदरलैंड की हेग सिटी में सीईओ राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लेंगे. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अब बढ़कर 33 से 37 कर दी गई है. मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने राष्ट्रपति की मंदूरी मिलते ही इसे जारी कर दिया है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines