Live Updates
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: झारखंड पेपर लीक केस में आज फैसला आएगा
झारखंड में आज JSSC-CGL पेपर लीक मामले में फैसला आएगा.
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन की कोर्ट ने 8 अक्टूबर को सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था. जेएसएससी- सीजीएल पपर देकर सेलेक्ट हुए राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कार्यरत हजारों अभ्यार्थियों की निगाहें आज फैसले पर टिकी हैं.
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के मची खलबली
जम्मू कश्मीर कैबिनेट में फेरबदल के बाद सत्तारुढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक असंतुष्ट हैं, इसलिए वे आज शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मिल सकते हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी बैठक में शामिल हो सकते हैं.
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट में आग लगी
दिल्ली में चावड़ी बाजार में बिल्डिंग हादसे के बाद आज करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई है. 'चेन वाली गली' के 13 ब्लॉक में पुरी प्लाजा की एक दुकान में अग्निकांड हुआ है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी मंगवाया गया है.
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: भारत और चीन भूकंप के झटकों से कांपे लोग
भारत में आज सुबह भूकंप आया, जिससे 3 राज्यों में जोरदार झटके लगे. चीन में बीती रात रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता का भूकंप आया था. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. तेलंगाना में भी आज सुबह भूकंप के झटके लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी आज भूकंप के झटके लगे, जिसकी तीव्रता 5.1 रही.
आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज देश में धनतेरस की धूम रहेगी. वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं, जहां वे स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के असंतुष्ट विधायक पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मिलेंगे. उधर झारखंड में आज JSSC-CGL पेपर लीक मामले में फैसला आएगा, जो 8 अक्टूबर को सुरक्षित रखा गया था. वहीं दिल्ली के एडवोकेट्स को कथित तौर पर धमकी देने के लिए सस्पेंड सहायक पुलिस आयुक्त मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
51 mins agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 hr agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
2 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
9 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
12 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
12 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
16 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
17 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
17 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines